चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन में जल्द भेजा जाएगा

2022-05-30 19:56:42

29 मई को शनचो-14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और छांगचंग-2 एफ़ याओ-14 वाहक रॉकेट के संयोजन को प्रक्षेपण क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया। वह अब जल्द ही अंतरिक्ष यात्रियों को चीनी अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा।

शनचो-14 रॉकेट, अंतरिक्ष यान और एस्केप टॉवर के संयोजन की ऊंचाई लगभग 60 मीटर है, लगभग 20 स्तरीय इमारत की ऊंची हैं, और इसका टेक-ऑफ वजन लगभग 480 टन है। इस तरह इसे स्थानांतरित करना आसान नहीं है। स्थानांतरण के लिए रास्ता केवल 1.5 किलोमीटर है, लेकिन संयोजन "शीर्ष-भारी" वाला है, विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल के माध्यम से इसे स्थानांतरित करने में डेढ़ घंटे लगे थे।

बता दें कि छांगचंग-2 एफ़ वाहक रॉकेट चीन में एकमात्र रॉकेट है, जो वर्तमान में मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को ले जाने वाला मिशन कर सकता है, और यह "जादू रॉकेट" के नाम से मशहूर है। इस परियोजना को 1992 में स्थापित किया गया था और 20 नवंबर 1999 को इसने पहली बार सफलतापूर्वक उड़ान भरी। 15 अक्टूबर 2003 को, इसने चीन के पहले अंतरिक्ष यात्री यांग लिवेई को अंतरिक्ष भेजा, और चीनी राष्ट्र के अंतरिक्ष में उड़ान वाले सहस्राब्दी सपने को पूरा किया। अब तक, छांगचंग-2 एफ़ वाहक रॉकेट ने 13 शनचो अंतरिक्ष यानों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है और 13 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है।

वर्तमान में, प्रक्षेपण स्थल पर सुविधाएं और उपकरण अच्छी स्थिति में हैं, और अनुवर्ती कार्रवाई में, योजनानुसार लॉन्च से पहले विभिन्न कार्यात्मक निरीक्षण और संयुक्त परीक्षण किए जाएंगे।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम