नियू के प्रधानमंत्री तागेलगी से वीडियो वार्ता की वांग यी ने

2022-05-30 14:24:13

स्थानीय समय के अनुसार 29 मई को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने फ़िजी में वीडियो के जरिए नियू के प्रधानमंत्री डाल्टन तागेलगी से मुलाकात की।


वांग यी ने प्रधानमंत्री डाल्टन तागेलगी की चीन-नियू दोस्ती को सक्रिय रूप से बढ़ाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि चीन और नियू के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद से दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान और समर्थन किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध सुचारू रूप से विकसित हुए है। चीन और नियू ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की है और "बेल्ट एंड रोड" के संयुक्त निर्माण पर सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। चीन नियू का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है। विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग नियू के आर्थिक व सामाजिक विकास और जनता की आजीविका में सुधार में सकारात्मक योगदान देता है। चीन और नियू ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक दूसरे का समर्थन किया और मदद की है। दोनों पक्षों के बीच दोस्ती को आगे बढ़ाया है।


वांग यी ने कहा कि चीन नियू को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ चुनने का समर्थन करता है। चीन नियू के साथ नीति संचार को मजबूत करेगा और "बेल्ट एंड रोड" का उच्च गुणवत्ता वाला संयुक्त निर्माण करेगा। चीन नियू के साथ बुनियादी ढांचे, रेडियो व टेलीविजन, नीली अर्थव्यवस्था और बायोफार्मास्युटिकल्स आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाएगा। चीन नियू को उसकी सतत विकास क्षमताओं में सुधार करने में मदद करेगा। चीन चीनी-वित्त पोषित उद्यमों को नियू में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही चीन नियू को चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में भाग लेकर अपने उच्च गुणवत्ता वाले और विशिष्ट उत्पादों के प्रमोशन का स्वागत करता है। 


डाल्टन तागेलगी ने नियू के स्वतंत्र विकास और जनता की आजीविका में सुधार के लिए चीन की निस्वार्थ मदद और मजबूत समर्थन  लिए ईमानदारी से सराहना की। उन्होंने कहा कि नियू और चीन के बीच संबंधों की स्थापना के बाद से दोनों देश आपसी सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर प्रभावी सहयोग करते हैं। चीन ने हमेशा नियू की जरूरतों को सुनने पर ध्यान दिया है और महामारी के खिलाफ नियू को समयबद्ध तरीके से मदद की। नियू दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और लोगों के बीच घनिष्ठ मित्रता को महत्व देता है। नियू एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है। वे विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को गहरा करने और संयुक्त रूप से शांति, विकास व समृद्धि को बढ़ाने की अपेक्षा करते हैं।


दोनों पक्षों ने चीन-प्रशांत द्वीपीय देश समग्र सहयोग पर विचार विमर्श किया। उन्होंने चीन-प्रशांत द्वीपीय समूह के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक की सफलता को संयुक्त रूप से बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। वांग यी ने कहा कि चीन ने हमेशा ही प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ सहयोग करने के दौरान एक खुले रवैये का पालन किया है। चीन द्वीपीय देशों और प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के बीच पारंपरिक संबंधों का सम्मान करता है। चीन उनके साथ आपसी सहमति के आधार पर दोस्ती और सहयोग को और गहरा करने का इच्छुक है। प्रधानमंत्री डाल्टन तागेलगी ने कहा है कि चीन द्वीपीय देशों के लिए चुनौतियां के बजाय अवसर लाता है। शांतिपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध एक देश के रूप में चीन मानव जाति के शांतिपूर्ण विकास और समृद्धि में योगदान देने को तैयार है। आधी सदी से चीन ने हमेशा द्वीपीय देशों की जरूरतों के हिसाब से सहायता प्रदान की है। 21वीं सदी विकासशील देशों की सदी है। छोटे और मध्यम आकार के देशों को भी विकसित होने का अधिकार है। साथ ही द्वीपीय देशों के लोगों को भी सुखी जीवन जीने का अधिकार है। चीन द्वीपीय देशों की विकास प्रक्रिया में एक दीर्घकालिक और विश्वसनीय भागीदार है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ सहयोग पर आम सहमति बनाने, सहयोग को मजबूत करने और अधिक तालमेल बनाने का इच्छुक है। ताकि वे द्वीपीय देशों को बेहतर विकास हासिल करने में मदद कर सकें।


  डाल्टन तागेलगी ने कहा कि द्वीपीय देशों के विकास के लिए चीन का समर्थन अहम है। वे आपसी सम्मान की भावना से मौजूदा योजना के लिए दोनों पक्षों के बीच सहयोग को उपयोगी पूरक बनाने के इच्छुक हैं। ताकि दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के विकास और समृद्धि को संयुक्त रूप से बढ़ाया जा सके।

  (हैया)

रेडियो प्रोग्राम