चीन का "ब्लू हेलमेट" शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख ताकत बन गया

2022-05-29 15:48:17

29 मई को 20वां अंतरराष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस है। चीनी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 30 से अधिक सालों में चीनी सेना ने लगभग 50,000 अधिकारियों और सैनिकों को भेज कर संयुक्त राष्ट्र के 25 शांति अभियानों में क्रमिक रूप से भाग लिया है। चीन ने व्यावहारिक कार्रवाइयों के साथ विश्व शांति बनाए रखी है, और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में सबसे बड़ा सैन्य योगदान देने वाला देश बन गया है।

अप्रैल 1990 में, चीन ने संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम पर्यवेक्षण संगठन के लिए 5 सैन्य पर्यवेक्षकों को भेजा, जिसने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में चीनी सेना की भागीदारी का शानदार रास्ता शुरू किया। पिछले 30 से अधिक सालों में, चीनी सेना द्वारा भेजे गए शांति सैनिकों की संख्या और प्रकार चौतरफा तौर पर विकसित हुए हैं। प्रारंभिक तौर पर सैन्य पर्यवेक्षकों से लेकर अब इंजीनियरिंग इकाइयों, चिकित्सा इकाइयों, परिवहन इकाइयों, हेलीकॉप्टर इकाइयों, गार्ड इकाइयों, और पैदल सेना बटालियनों के साथ-साथ स्टाफ अधिकारियों, सैन्य पर्यवेक्षकों और अनुबंध अधिकारियों आदि शांति स्थापना के लिए सैन्य पेशेवरों तक विकसित हुआ है। चीनी शांति सैनिकों के पदचिह्नों ने कंबोडिया, कांगो (किंशासा), लाइबेरिया, सूडान, लेबनान, साइप्रस, दक्षिण सूडान, माली और मध्य अफ्रीका सहित 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों को कवर किया है। उन्होंने विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने, और मेजबान देशों के आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वर्तमान में, चीनी सेना के कुल 2240 अधिकारी और सैनिक 7 शांति मिशन क्षेत्रों और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्य कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में चीनी सेना ने हमेशा एक प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने, विश्व शांति बनाए रखने और मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण की सेवा करने की मूल आकांक्षा और मिशन को ध्यान में रखा है। चीन का "ब्लू हेलमेट" शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख ताकत बन गया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम