Web  hindi.cri.cn
    थियेनचिन बना पर्यटकों और उद्यमियों का पसंदीदा शहर
    2017-08-18 10:33:21 cri

    थियेनचिन में फ्री ट्रेड जोन होने के चलते उद्यमियों का भी यह शहर पसंदीदा है। न केवल चीन की बल्कि दुनियाभर की कंपनियां यहां कारोबार कर रही हैं। तैयार सामान को बाहर भेजने के लिए थियेनचिन पोर्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। 2007 में स्थानीय सरकार और सिंगापुर के सहयोग से इसे बनाया गया। इस पोर्ट के 51 शेयर होल्डर हैं। 40 लाख कंटेनरों को हैंडल करने की इसकी क्षमता है। यहां से दस इंटरनेशनल लाइन हैं। हर सप्ताह 13 जहाज हैंडल किये जाते हैं। उत्तरी चीन का यह सबसे बड़ा पोर्ट है। यहां से अमेरिका और यूरोप के लिए माल जाता है। रोजाना दस हजार कंटेनरों की व्यवस्था होती है। छह कंटेनर कंपनियां काम कर रही हैं। थियेनचिन के बाहरी हिस्से पर चाइना-सिंगापुर इको सिटी भी है। पर्यावरण संरक्षण की संकल्पना पर बना यह शहर 30 वर्ग किमी. में फैला है। इसमें हर तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। इसके अलावा इस शहर में पोलो स्टेडियम और घूमने फिरने के लिए समुद्री किनारा भी है।

    जय प्रकाश पांडे


    1  2  3  4  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040