Web  hindi.cri.cn
    20161226 उत्तर यूरोपीय शैली वाले FIKA स्पेस के मालिक ली शुएसोंग
    2016-12-27 09:32:21 cri

    ली शुएसोंग अक्सर FIKAFIKA कैफ़े में आवाजाही कार्यक्रम आयोजित करते हैं। वे अपनी आंखों में स्वीडन और उत्तरी यूरोप में रहने का अनुभव और अधिक दोस्त बताना चाहते हैं। कैफ़े के लोगों में लगातार लोकप्रिय होने के चलते उत्तरी यूरोप के स्थानीय ब्रांड भी FIKAFIKA कैफ़े में उत्पादों का प्रचार और प्रदर्शनी आयोजित करते हैं। ली शुएसोंग इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री की कोशिश भी करने में जुटे हुए हैं। अच्छा परिणाम मिलने के साथ साथ और ज़्यादा उत्तर यूरोपीय ब्रांड ली शुएसोंग के साथ सहयोग करने के लिए आए।

    "चीन एक बहुत बड़ा बाज़ार है। उत्तर यूरोपीय ब्रांडों के लिए चीनी ग्राहक व्यापक क्षेत्रों में फैले हुए हैं। हमारे कैफ़े में प्रचार और ऑनलाइन पर बिक्री को जोड़ने से उनके लिए पूंजी की लागत काफ़ी हद तक बचाई जा सकी है। हम सचमुच इन ब्रांडों की बड़ी सहायता करते हैं।"

    व्यापार का लगातार विकास होने के चलते 40 वर्ग-मीटर वाला कैफ़े पर्याप्त नहीं होता, तो ली शुएसोंग इस छोटे कैफ़े को बंद कर पूरे मन से नया व्यापार करने लगे। उन्होंने चीन की एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के साथ पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के येनथाई शहर और राजधानी पेइचिंग में क्रमशः FIKA स्पेस और अनुभव केंद्र स्थापित किया।

    "येनथाई शहर में माहौल स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम जैसा है, इसलिए हमने येनथाई में FIKA स्पेस स्थापित किया। हम देखना चाहते हैं कि हमारे द्वारा स्थापित मिश्रित व्यापार का नया मॉडल यहां चलेगा भी या नहीं। अच्छा परिणाम मिलने के बाद हमने पेइंचिग में एक बड़ा अनुभव केंद्र स्थापित किया। शुरू में FIKAFIKA बस एक छोटा सा कैफ़े था, बाद में हम कॉफ़ी के साथ साथ उत्तरी यूरोप का विशेष और पौष्टिक खाना भी बेचने लगे। उत्तर यूरोपीय ब्रांड के घर के सामान भी हमारे यहां उपलब्ध होते हैं।"

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040