Web  hindi.cri.cn
    भारत के एक गांव में अद्धुत ओलंपिक
    2016-07-20 19:11:14 cri

    भारत के पंजाब प्रदेश के किला राईपुर गांव में आयोजित गांव ओलंपिक अति दिलचस्प है। वास्तव में इसका औपचारिक नाम है किला राईपुर खेल उत्सव। हर साल कम से कम 4000 लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। खेल उत्सव के दौरान हजारों लोग विश्व के विभिन्न जगहों से यहां आकर मैच देखते हैं। कहा जाता है कि इस उत्सव के आयोजन का मकसद था कि स्थानीय परोपकारी व्यक्ति डेल सिंह ग्रेवाल गांव के किसानों को अपनी शक्ति दिखाना चाहते थे और स्थानीय युवकों को खेल व मनोरंजन गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना चाहते थे ताकि वे सेहतमंद बन सके। अब यह उत्सव ग्रेवाल खेल असोशिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इस खेल का आयोजन भारत के पंजाब प्रदेश के सबसे बड़े शहर लुधियाना से 11 किलोमीटर दूर किला राईपुर के ग्रेवाल खेल व्यायामशाला में होता है।

    आमतौर पर 4 फरवरी को यह खेल उत्सव शुरू होता है, जो तीन या चार दिनों तक चलता है। इस खेल उत्सव में सामान्य खेल इवेंटों के अलावा कुछ असामान्य खेल इवेंट भी आयोजित होती हैं। महिलाएं भी मैच में भाग लेती हैं।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040