Web  hindi.cri.cn
    टी टाइम 160428(अनिल और नीलम)
    2016-04-19 16:42:48 cri

    टी-टाइम- 28 अप्रैल

    अनिल- टी-टाइम के नए अंक के साथ हम फिर आ गए हैं, आपका मनोरंजन करने। जी हां ... आपके साथ चटपटी बातें करेंगे और चाय की चुस्कियों के साथ लेंगे गानों का मजा, 25 मिनट के इस प्रोग्राम में। इसके साथ ही प्रोग्राम में श्रोताओं की प्रतिक्रियाएं भी होंगी शामिल। हां भूलिएगा नहीं, पूछे जाएंगे सवाल भी, तो जल्दी से हो जाइए तैयार।

    अनिलः दोस्तो, लीजिए, प्रोग्राम शुरू करते हैं।

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने 300 साल पुराने गणित के एक रहस्य को सुलझाने के लिए पांच लाख पाउंड (4.8 करोड़ रुपए) का पुरस्कार जीता है। इस हल को शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। सर एंड्रयू वाइल्स को नॉर्वे की एकेडमी ऑफ साइंस एंड लैटर्स की ओर से अबेल प्राइज दिया जा रहा है। प्रोफेसर ने वर्ष 1994 में फर्मेट के लास्ट थ्योरम पर अपना साक्ष्य प्रकाशित किया था और उन्हें इसी के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। नॉर्वे के ओस्लो में मई में वहां के युवराज हाकोन के हाथों 62 वर्षीय प्रोफेसर को यह पुरस्कार दिया जाएगा। कैम्ब्रिज में जन्मे सर एंड्रयू ने यह सफलता प्रिंस्टन में काम करते हुए पाई। गौरतलब है कि अबेल पुरस्कार 2002 से नार्वे के गणितज्ञ नील्स हेनकिर अबेल के नाम से शुरू किया गया। अबेल की 1829 में मृत्यु हो गई थी।

    यह था सवाल

    फ्रांस के गणितज्ञ पीयेर 'डीÓ फर्मेट ने 1637 में पहली बार समीकरण दिया, जो यह है... XN+YN=ZN का हल पूर्णांक नहीं हो सकता, यदि समीकरण में एन दो से बड़ा हो।

    हल करना जुनून था...

    ऑक्सफोर्ड विवि के मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर सर एंड्रयू ने कहा कि अबेल पुरस्कार को पाना व क्षेत्र में महान योगदान देने वाले विद्वानों की सूची में शामिल होना बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा, फर्मेट का समीकरण शुरुआती दिनों से मेरा जुनून था और उसे हल करके मुझे संतोष मिला।

    नीलमः वहीं अमरीका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा इस बात को लेकर चर्चा में हैं कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। एक समय था जब उन्होंने बराक को डेटिंग से मना कर दिया था। आज हम आपको उनके जीवन के बारे में बताएंगे।

    मिशेल कश्मीरी पश्मीने की दीवानी हैं। कई शाही परिवार इसके दीवाने हैं। दोनों एक आइडल दंपति के तौर पर जाने जाते हैं। ये जोड़ी रोमांटिक जोड़ी में शुमार है। हैरानी होगी आपको यह जानकर आम दंपति की तरह ये भी झगड़ते हैं। एक दौर था जब इनके शादी टूटने की खबरें आई थीं।

    1989 में शिकागो लॉ फर्म में बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की पहली मुलाकात हुई थी। पहली ही नजर में मिशेल के दीवाने हो गए थे ओबामा। मिशेल की हंसी उन्हें लुभा गई। क्रिस्टोफर एंडरसन की किताब बराक एंड मिशेल द लव स्टोरी में इस बात की जिक्र है कि मिशेल से पहली मुलाकात के बाद ओबामा ने अपने एक दोस्त से कहा, अरे, वो बेहद हॉट है, मैं उस पर अपना जादू चलाने की कोशिश करूंगा। जबकि मिशेल को बराक में नहीं था कोई इंटररेस्ट। बराक ने जब उनके करीब आने की कोशिश की, तो मिशेल ने कहा था- अपने काम से मतलब रखें। उन्हें डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है।

    अनिलः बराक को मिशेल पसंद आ गई थीं। मिशेल के रूखे व्यवहार के बाद भी वे पीछे पड़े रहे। उन्होंने मिशेल को उनकी तारीफ भरे खत भेजने शुरू किए। फूल दिए। फोन किया। पर कुछ नहीं हुआ। कुछ समय बाद मिशेल ने बराक ओबामा के उस समारोह में आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया जहां ओबामा अश्वेत युवकों की मुश्किलों पर भाषण देने वाले थे। बस उस स्पीच का मिशेल पर जादू चल गया। इसके बाद दोनों पहली डेट पर गए। शिकागो के हायड पार्क स्थित बेस्कीन-रॉबिंस स्टोर में गए थे। बराक और मिशेल की पहली डेट को लेकर यहां स्मृति चिन्ह बना हुआ है।

    दोनों ने 1992 में शादी की ली।

    मिशेल को बराक ओबामा का मौजे-तौलिए सही जगह पर न रखना, सिगरेट पीना, देर रात तक जागना, घर के काम न करना और खराटे लेना अच्छा नहीं लगा।

    ओबामा की आदतों से तंग आकर मिशेल ने उन्हें तलाक देने का मन बना लिया था, लेकिन साशा की बीमारी में ओबामा की केयरिंग देखकर दोनों फिर से करीब आ गए।

    मिशेल कहती हैं उनका रिश्ता मजबूत है। ओबामा कोई बड़ा फैसला मिशेल की राय लिए बिना नहीं करते।

    अब दूसरी जानकारी से रूबरू कराते हैं।

    दुनिया में कई अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट्स ऐसे हैं, जहां टॉयलेट शीट पर और सांपों के घर में खाना परोसा जाता है। लेकिन इन जैसे रेस्टोरेंट्स से भी अलग चेन्नई का 'कैदी कीचन' रेस्टोरेंट ऐसा है, जहां का नजारा आपको बेहद हैरान कर सकता है।

    नीलमः दरअसल, भारत के चेन्नई के मायलापोर में बने ऐसे रेस्टॉरेंट में पुलिस ऑर्डर लेते हुए दिखती है और कैदी खाना खिलाते हुए दिखते हैं। लेकिन हकीकत में दोनों में कोई पुलिसकर्म या कैदीन नहीं होता है। इस तरह 'कैदी कीचन' रेस्टोरेंट में वेटर पुलिसकर्मी के ड्रेस में होते हैं और खाना परोसने का काम कैदी की तरह दिखने वाले वेटर करते हैं।

    यही नहीं यहां का डायनिंग चेयर भी पुलिस स्टेशन की चेयर जैसा ही है। अंदर आते ही आपको लगेगा कि जैसे आप किसी जेल में पहुंच गए हैं। यहां का खाना बेहद लजीज होता है। इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि यह केवल वेजिटेरियन ही है।

    आपको बता दें कि ऐसे रेस्टोरेंट में बार भी नहीं है और इसका उद्देश्य लोगों को कानून की अहमियत समझाने के साथ ही अपराध से दूर करने के लिए प्रेरित करना है।

    अनिलः वहीं शशि कपूर बॉलीवुड और कपूर खानदान के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से रहे हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग सत्यम शिवम सुंदरम, दीवार, नमक हलाल जैसी फिल्मों में देखी जा सकती है। पिछले साल ही उन्हें दादा साहब फालके अवार्ड भी मिला। वे कपूर खानदान के इकलौते सदस्य हैं जिन्होंने विदेशी महिला से शादी की।

    शशि की लवस्टोरी अपने में ही खास और प्यारी है। बात 1956 की है जब शशि कलकत्ता में पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में प्ले किया करते थे। कलकत्ता के एम्पायर में उनका चार हफ्तों का प्ले होना था लेकिन चूंकि वो सबको इतना पसंद आया कि इसे और आगे बढ़ा दिया गया। इस कारण दूसरी कंपनी जॉफरी केंडल की शेक्सपियराना इंटरनेशनल थिएटर को काफी इंतेजार कतरना पड़ा। इसी दौरान वे लगातार कई दिनों से एक खूबसूरत लड़की को हॉल की आगे वाली लाइन में उसी सीट पर बैठे देख रहे थे।

    शशि को वो लड़की पहली नजर में ही भा गई। पता लगाया तो मालूम पड़ा कि वो जेनिफर केंडल है, शेक्सपियराना कंपनी के मालिक की बेटी।

    शशि की उस वक्त तक एक भी गर्लफ्रेंड नहीं थी। घबराए से शशि जेनिफर से मिले। लेकिन जेनिफर की प्रतिक्रिया बहुत साधारण थी, जैसे कि शशि उनके लिए कुछ हो ही न! पहली मुलाकात में तो कुछ ऐसा नहीं हुआ जिससे बात आगे बढ़े।

    धीरे धीरे जेनिफर अपने ग्रुप के साथ शशि के दूसरे प्ले देखने भी आने लगीं और इनकी मुलाकातें बढ़ने लगीं। बस फिर क्या था, हो गया दोनों में प्यार।

    18 साल के शशि बेहद शर्मीले थे और जेनिफर भी कुछ नहीं कह पाती थीं। शशि को जेनिफर का हाथ पकड़ने में भी कई दिन लग गए थे। एक दिन वो दोनों फिल्म देखने जा रहे थे। और वे लोकल ट्रेन से सफर करते थे। वे दोनों ट्रेन में जा ही रहे थे कि अचानक कुछ ऐसा हुआ जो शशि ने सोचा भी नहीं होगा।

    लोकल ट्रेन मेंम काफी भी़ड़ थी और अचानक झटका लगा और शशि ने जेनिफर को संभालने के लिए उनका हाथ पकड़ लिया। पहली बार हाथ पकड़ना तो हो गया लेकिन शशि ये नहीं समझ पा रहे थे कि हाथ छोड़े या नहीं। क्योंकि शायद वे कभी छोड़ना ही नहीं चाहते थे।

    वैसे शशि की शर्मीली हरकतों से जेनिफर परेशान हो चुकी थीं और उन्होंने एक दिन खुल कर बोल ही दिया उन्होंने बोला,''तुम मुझे इतने वक्त से जानते हो और कभी मेरी तरफ कदम नहीं बढ़ाया। जबकि मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं।'' इसके बाद शशि ने शम्मी को अपने पिता से बात करने के लिए मनाया। शशि के पिता ब्रिटिश बहू नहीं लाना चाहते थे लेकिन उन्होंने बेटे को एक मौका दने की सोची। लेकिन जेनिफर के पिता कुछ और ही सोच रहे थे। उनके लिए जेनिफर सिर्फ बेटी नहीं बल्कि उनके शो की हीरोइन भी थी और वो उसे खोना नहीं चाहते थे। उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों को शादी के लि दो साल का इंतजार करना होगा।

    फिर क्या था! दो साल बाद यानी 1958 में फिर से शशि ने जॉफरी से बेटी का हाथ मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। लेकिन जेनिपर ने शशि से कहा,''मैं मैच्योर हूं और तुमसे शादी करना चाहती हूं।

    नीलमः

    शशि और जेनिफर मुंबई वापस आ गए और जुलाई 1958 में भारतीय रीति रिवाजों में दोनों की शादी हो गई। जेनइफर शशि से उम्र में कुछ साल बड़ी थीं इसलिए उनका पूरा ध्यान भी रखती थीं।

    वैसे तो जेनिफर शशि को सब बताती थीं लेकिन उन्होंने इतना बड़ा राज छिपाए रखा कि उन्हें कैंसर है। लेकिन 7 सितंबर 1984 को जेनिफर ने आखिरी सांस ली। उनकी कैंसर से मृत्यु हो गई थी।

    शशि जेनिफर से इतना प्यार करते थे कि उनके जाने के बाद दूसरी शादी भी नहीं की। उनकी जिंदगी में जेनिफर की जगह कोई नहीं ले सका और वे हमेशा उन्हें याद करते हैं। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर।

    अनिलः अब वक्त हो गया है, हेल्थ टिप्स का।

    एक अध्ययन के मुताबिक 19 साल से कम उम्र के करीब 23 फीसदी बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक पाया गया। जरूरी है कि बच्चों की पहली जांच 2 वर्ष की आयु में करा लेनी चाहिए।

    जंकफूड, अधिक तली भुनी चीजें, सॉफ्ट ड्रिंक्स और आउटडोर एक्टिविटी की कमी के कारण बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही अमरीकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक दिल्ली में 19 साल से कम उम्र के करीब 23 फीसदी बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक पाया गया। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाल सिर्फ दिल्ली का नहीं बल्कि देशभर के शहरी इलाकों में 20 साल तक के बच्चों में एलडीएल का स्तर ज्यादा होने की आशंका है। यदि समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो भविष्य में इससे कम उम्र में हृदय रोग व अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

    कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा पदार्थ होता है जिसका निर्माण हमारे शरीर में लिवर करता है। यह शारीरिक गतिविधियों में मदद करता है। लेकिन कई बार खराब खानपान या कुछ अन्य वजहों से शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। शारीरिक गतिविधियों के अभाव में शरीर इसे पचा नहीं पाता और यह वसा के रूप में शरीर में जमने लगता है। इससे रक्तसंचार प्रभावित होने लगता है व गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

    इसके कोई लक्षण नहीं होने से यह परेशानी खुलकर सामने नहीं आ पाती है। इसलिए फैमिली हिस्ट्री व मोटापे की समस्या होने पर शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह से बच्चों की पहली जांच 2 वर्ष में, दूसरी 10-11 की उम्र में व तीसरी 17-18 वर्ष की आयु में करा लेनी चाहिए। भविष्य में किसी प्रकार के रोग की आशंका न हो, इसके लिए डॉक्टरी सलाह से 17-18 साल के बीच बच्चों की एक बार जांच करा लेना ठीक माना जाता है।

    प्रोग्राम में जानकारी देने का सिलसिला यही संपन्न होता है।

    नीलमः

    अब समय हो गया है, श्रोताओं के पत्र शामिल करने का।

    पत्र

    श्रोताओं की टिप्पणी यही संपन्न होती है। आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।

    अनिलः अब प्रोग्राम में समय हो गया है, जोक्स का।

    पहला जोक-

    टीचर : क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?

    चिंटू : क्योंकि पता नहीं एग्जाम में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।

    दूसरा जोक

    एक टैलेंट टेस्ट में पूछा गया सवाल... अगर आपकी शादी जुड़वां बहनों में से किसी एक से हो जाए तो कैसे पहचानेंगे कि कौन सी आपकी वाइफ है? . . सर्वश्रेष्ठ उत्तर- हम क्यों पहचानें?

    तीसरा और अंतिम जोक

    एक सेल्स मैन गल्र्स हॉस्टल में Chocolate गया, एक भी नहीं बिकी। किसी ने सलाह दी - सामने लड़कों के हॉस्टल में जाओ, वहां सब बिक जाएंगी... ये लड़कियां कभी खरीद कर नहीं खाती।

    दोस्तो, आपको जोक्स कैसे लगे, हमें जरूर बताइएगा।

    अब समय हो गया है सवाल जवाब का।

    पिछले हफ्ते दो सवाल पूछे थे।

    पहला सवालः मदर टेरेसा हाल के दिनों में किस वजह से चर्चा में रही हैं।

    सही जवाब है- मदर टेरेसा को वेटिकन ने पिछले दिनों संत की उपाधि देने का एलान किया। उन्हें चार सितंबर को रोम में एक समारोह के दौरान यह दर्जा दिया जाएगा।

    दूसरा सवालः प्रियंका चोपड़ा किस कारण से सुर्खियों में हैं

    सही जवाब है-हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के पॉपुलर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फालन' में शामिल हुईं। शो के दौरान उन्होंने होस्ट जिमी के साथ चिकन विंग्स खाने की प्रतियोगिता जीत ली।

    इन सवालों का सही जवाब हमें लिखकर भेजा है, केसिंगा उड़ीसा से सुरेश अग्रवाल, पश्चिम बंगाल से रवि शंकर बसु, देबाशीष गोप और बिहार से शंकर प्रसाद शंभू और रंजू मुखिया आदि ने। आप सभी का शुक्रिया।

    अब लीजिए सुनिये आज के सवाल।

    पहला सवालः ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने क्या काम किया है।

    दूसरा सवालः भारत के चेन्नई में किस तरह का रेस्टोरेंट है।

    सवाल एक बार फिर सुन लीजिए।

    अगर आपको इनका जवाब पता है तो जल्दी हमें ई-मेल कीजिए या खत लिखिए।.....हमारा ईमेल है.. hindi@cri.com.cn, हमारी वेबसाइट का पता है...hindi.cri.cn....... अपने जवाब के साथ, टी-टाइम लिखना न भूलें।

    अनिलः टी टाइम में आज के लिए इतना ही, अगले हफ्ते फिर मिलेंगे चाय के वक्त, तब तक के लिए नमस्ते, बाय-बाय, शब्बा खैर, चाय च्यान।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040