Web  hindi.cri.cn
    बाल-महिला स्पेशल 20160317
    2016-03-15 16:26:51 cri

    यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। बाल-महिला स्पेशल कार्यक्रम सुनने वाले सभी श्रोताओं को चंद्रिमा का प्यार भरा नमस्कार। मुझे बहुत खुशी हुई कि पिछले कार्यक्रम यानी हमारे पहले अंक का कार्यक्रम सुनकर कई श्रोताओं ने हमें पत्र भेजे हैं और अपनी राय व प्रतिक्रिया हमें भेजी हैं। जैसे: रविशंकर बसु जी, चुन्नीलाल कैवर्त जी, सुरेश अग्रवाल जी और देवाशीष गोप जी आदि ने। यहां मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं। और आशा है कि हमारे ज्यादा से ज्यादा श्रोता बाल-महिला स्पेशल कार्यक्रम पर ध्यान दे सकेंगे, और हमें पत्र भेज सकेंगे। अच्छा, अब हम आज का कार्यक्रम शुरू करते हैं। पिछले कार्यक्रम में हमने थाईवानी प्रसिद्ध गायिका छैए छिन की कहानी का पहला भाग प्रस्तुत किया। आज हम इसे जारी करेंगे।

    छैए छिन की जिन्दगी में बहुत उतार-चढ़ाव रहा । उन की शादी दस वर्ष रही, यह था उन का एकमात्र प्रेम। लेकिन उन का प्रेम तो प्लेटो की शैली में है। हालांकि वे एक इमारत में रहते थे, लेकिन दो कमरों में। अंत में उन के पति ने अन्य एक लड़की से प्यार करना शुरू किया, और छैए छिन से तलाक ले लिया। यह दुख छैए छिन के मन में भारी चोट लाया। बहुत समय बीतने के बाद वे इस दुख से बाहर निकल सकी। लेकिन शरीर की एक जांच-पड़ताल में वे ट्यूमर से पीड़ित हुईं। उसी समय उन्होंने निराशा के साथ आत्महत्या पत्र भी लिखा डाला। बाद में हालांकि इस ट्यूमर ने छैप छिन पर कोई बुरा नतीजा नहीं पैदा किया, पर उन्हें गंभीर मानसिक धक्का पहुंचा। वर्ष 2007 में उन के पूर्व पति की मृत्यु हुई। छैए छिन अपने घर में खूब रोयी। इतना उतार-चढ़ाव बीतने के बाद छैए छिन ने कहा कि अब वे《आप की कोमलता》गीत को अच्छी तरह से समझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि, वास्तव में हमें दुखी भावना से यह गीत नहीं सुनना चाहिए। वह एक अकेलापन है। आज जब मैं यह गीत गाती हूं, तो मैं इसे ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकती हूं। वह एक अकेला द्वीप जैसा है। किसी से मिल नहीं सकता, केवल लहर उस को सहानुभूति दे सकती है।

    शायद छैए छिन अपने इस अकेले द्वीप से मुक्त होना चाहती हैं, इसलिये वे लगातार अपनी कला में उपलब्धियां प्राप्त करती रही। गायिका बनने के बाद के 20 वर्षों में उन्होंने 40 से ज्यादा सी.डी. तैयार किए , और बहुत इनाम भी प्राप्त किये। साथ ही उन्होंने लेख, फ़िल्म, टी.वी.होस्ट व पोशाक डिजाइन आदि क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं।

    छैए छिन को गीत मंच पर हमेशा उनके प्रेमियों का हार्दिक स्वागत मिला है, इस के प्रति उन्होंने कहा कि मैंने केवल यह कह सकती हूं कि मैं बहुत सौभाग्यशाली है। और एक बात है कि मेरा चरित्र बहुत दृढ़ है। वास्तव में उसी समय के लोक गीत के गायक व गायिका बहुत अच्छे हैं। अभी भी वे मीठी आवाज़ में मधुर गीत गा सकते हैं। लेकिन उस समय वे कला जगत की कुछ बुराइयों को सह नहीं सके, इसलिये वे चले गये। पर मैंने इसे सह लिया । मैंने केवल उनसे और एक कदम उठाया।

    छैए छिन की भावोत्तेजक व थौड़ी सी उदास भरी आवाज़ आधुनिक लोगों के सूखे व प्यासे मनों को शांति दे सकती है। कुछ विश्लेषण में ऐसा कहा गया है कि छैए छीन शायद अपनी आवाज़ से आदमियों की जिन्दगी में हुए उतार-चढ़ाव को बता सकती हैं। उन की गीतों में लोगों को शांति व सुन्दरता मिल सकती हैं।

    (गीत: गहरा आँगन)

    छैए छीन द्वारा गाये गये《गहरा आंगन》《नाव》व《युद्ध गीत》जैसे चीनी परंपरागत संस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले गीतों ने बहुत लोगों, जो चीन के मुख्य भूमि से थाइवान में गये हैं, की याद दिलाती है। छैए छीन की याद में एक बूढ़ी, जो चीन के मुख्य भूमि से आयी हैं, और थाइवान में बहुत सालों में रह रही है, ने उन से हाथ में हाथ डालकर बार बार पूछा कि तुम इतनी जवान हो, कैसे इतने पुराने गीत गा सकती हो? छैए छीन उस बूढ़ी की भावना को खूब समझा। क्योंकि छैए छीन को प्राचीन कविताएं बहुत पसंद है। इसलिये वे पुराने गीत गाते समय विशेष प्राचीन रस को अपने गानों में डाल सकती है। उन के ख्याल से पुराने गीतों में रहित सरलता, सच्चाई व शांति लोगों के मन को छू सकती हैं।

    छैए छीन के मन में हमेशा एक इच्छा है कि वे चीन के मुख्य भूमि में व्यक्तिगत गायनोत्सव आयोजित कर सकेंगी। वर्ष 2001 के वसंत त्योहार में उन्होंने चीन के टी.वी.स्टेशन सी.सी.टी.वी. के निमंत्रण पर पेइचिंग में आकर वसंत त्योहार के बड़े रात्रि समारोह की प्रस्तुति में भाग लिया। दूसरे साल के शरद में उन की इच्छा अंत में पूरी हो गयी। उन्होंने चीन के मुख्य भूमि में अपने 20 वर्षीय कलात्मक जिन्दगी में पहला व्यक्तिगत गायनोत्सव आयोजित किया। इस के बाद छैए छीन अक्सर थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच आती जाती रही। चीन की मुख्य भूमि के विभिन्न बड़े शहरों में उन के व्यक्तिगत गायनोत्सव को बहुत स्वागत मिला। गायनोत्सव के टिकट की बिक्री में 14 दिनों से पहले खत्म होने का कमाल भी पैदा हुआ। और उन के व्यक्तिगत गायनोत्सव《चांदनी रात तले》ने दो वर्ष में 20 शहरों में प्रस्तुत किये जाने का रिकार्ड भी रचा।

    छैए छीन गीत मंच में उपनी सफलता से संतुष्ट नहीं हैं। वे हमेशा भविषय को सोचती हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि मैं एक वफ़ादार गायिका हूं। मेरे सभी समय मंच के लिये प्रदान किये गये। जब प्रस्तुति समाप्त हो, तो मंच भी खत्म होगा। लेकिन दर्शकों की जोश व वाहवाही से मैं बारी बारी से मंच पर वापस लौटकर गाना गाती हूं।

    वर्ष 2008 में छैए छीन का व्यक्तिगत गायनोत्सव《नयी भावना हमेशा रहेगी》क्रमशः शांघाई, नानचिन व शेनचेन आदि शहरों में प्रस्तुत किया गया। गायनोत्सव में छैए छीन ने अपनी पहली मशहूर गीत से शुरू होकर एक एक पुराने गीतों से अपनी बीस वर्षीय कलात्मक जिन्दगी की प्रस्तुती की। उक्त गायनोत्सव को चीन के गीत प्रस्तुती इतिहास में सब से लंबे समय के गायनोत्सव का रिकार्ड तोड़ने की संभावना है।

    अच्छा दोस्तो, आज का बाल-महिला स्पेशन कार्यक्रम यहीं तक समाप्त होता है। आप को यह कार्यक्रम सुनने के लिये बहुत धन्यवाद। अगले हफ्ते हम ठीक इसी समय यहां फिर मिलेंगे। अब चंद्रिमा को आज्ञा दें। नमस्कार।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040