Web  hindi.cri.cn
    बाल-महिला स्पेशल 20160310
    2016-03-07 10:02:14 cri


    यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। आज हम आपके लिये एक नया कार्यक्रम लेकर आए हैं। कार्यक्रम का नाम है बाल महिला स्पेशल। जैसे इस कार्यक्रम के नाम से जाहिर हो जाता है कि, इसमें हम महिलाओं या बच्चों से जुड़ी खबरें, कहानियां, गीत संगीत आदि जानकारियां देंगे। आशा है आप लोगों को यह नया कार्यक्रम पसंद आएगा। तो अब आज का प्रोग्राम शुरू करते हैं।

    दोस्तो, आप लोग शायद जानते होंगे कि दो दिन पहले यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था। पर क्या आप जानते हैं कि यह दिवस कैसे अस्तित्व में आया? अच्छा, अब मैं आपको बताऊंगी। वर्ष 1911 में अमेरिका के न्यूयार्क शहर में एक अंडरवियर कारखाने में आग लगी। इस आपदा में एक सौ चालीस से अधिक महिला मजदूरों की मौत हुई। उनकी याद में इस दिवस की स्थापना की गयी। इसके बाद हर वर्ष 8 मार्च को अर्थव्यवस्था, राजनीति व समाज आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान व उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिये यह दिवस मनाया जाता है। चीन में इस दिवस पर महिलाओं को कुछ न कुछ इनाम मिलते हैं। उनमें कुछ लोगों को शायद पैसे मिलते हैं। कुछ लोगों को पुरस्कार मिलते हैं। और कुछ लोगों को आधे दिन की छुट्टी भी मिलती है।

    अरे, दोस्तो, क्या भारत में भी इस दिवस की खुशी मनाते हैं? अगर हां तो कैसे मनाते हैं? हमें बताइएगा। मुझे आपको पत्रों का इंतजार रहेगा।

    आज के कार्यक्रम में मैं चीन की प्रसिद्ध महिलाओं में से एक को चुनकर आप लोगों को उन की कहानी सुनाऊंगी। वे हैं थाईवानी प्रसिद्ध गायिका छैए छिन।

    (गीत: भूल गया समय )

    श्रोता दोस्तो, अभी आप ने सुना है थाईवानी गायिका सुश्री छैए छिन द्वारा गाया गीत《भूल गया समय》। मधुर संगीत की धुन में सुश्री छैए छिन ने अपनी मीठी आवाज़ में इस गीत को बड़ी खूबसूरती से निखारा है। चीनी शौकिनों के मन में छैए छिन ने एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान बना रखा है , इस की जगह शायद कोई अन्य गायिका नहीं ले सकती। और उन्हें चीनी भाषा के गीत मंच में एक सदाबहार गायिका माना जाता है।

    सुश्री छैए छिन की आवाज़ बहुत मधुर व प्राकृतिक है। उनके गीत में क्लासिक रोमान्टिक व सुरुचिपूर्ण उदासी भी छिपी हुई है। बहुत से उनके प्रेमी उन की आवाज़ सुनकर मुग्ध हो जाते हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब वे छैए छिन के गीत सुनते हैं, तो वे मानो झलकती मदिरा के नशे में डूब जाते हैं।

    छैए छिन का गृहस्थान चीन के हूपेइ प्रांत में है। वर्ष 1957 में उन का जन्म थाएपेइ में हुआ। उन की माता पत्रिका की संपादिका और पिता एक कप्तान थे, जो अधिकतर समय समुद्र की यात्रा में बिताते थे । क्योंकि छैए छिन अपने पिता की याद करती थी, इसलिये वे अक्सर अपने भाई-बहन के साथ समुद्रीय तट पर खड़ी होकर दूर-दूर तक पिता की राह देखती थी। सुश्री छैए छिन ने कहा कि बचपन से ही वे जुदाई के दुख व मिलन की खुशी को समझ सकती हैं। इसलिये उनके बहुत से गीतों में हल्की उदासी महसूस की जा सकती है।

    विश्वविद्यालय में छैए छिन का विषय कला और डिजाइन था , लेकिन उन्हें गीत गाना बहुत पसंद था। पिछली शताब्दी के 70वें दशक के अंत में छैए छिन ने लोकगीतों से गान-मंच में प्रवेश किया। छैए छिन शायद देखने में इतनी सुन्दर नहीं है। लेकिन उन की आवाज़ बहुत सुरीली व कोमल और विशेष है।

    वर्ष 1979 में छैए छिन थाईवानी संगीतकार ल्यांग होंग ची द्वारा रचे गये गीत《आप की कोमलता》के गाने से एकदम प्रसिद्ध हो गयीं।

    ( गीत: आप की कोमलता)

    गीत के बोल इस प्रकार हैं कि किसी वर्ष के एक किसी महिने के एक दिन में एक टूटा मन बड़ी मुश्किलों से बिदा लेता दूर-दूर चला गया। आज तक मैं उसे याद करने से रूक नहीं सकी। आप की याद, पहले समय की अमर याद है। मेरी तमन्ना है कि समुद्र की हवा लहरों से हाथ मिलाते अपनी मंजिल में बहती जाए, यह मेरे मन में आप की कोमलता है।

    अच्छा दोस्तो, आज का कार्यक्रम यहीं तक समाप्त होता है। अगले कार्यक्रम में हम चीनी गायिका छैए छिन की कहानी का दूसरा भाग सुनाएंगे। अब चंद्रिमा को आज्ञा दें, नमस्कार।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040