Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-09-27
    2015-09-24 10:59:40 cri

    हैलो दोस्तों...नमस्कार...नीहाओ...। आपका स्वागत है हमारे इस चटपटे और laughter से भरे कार्यक्रम सण्डे की मस्ती में। मैं हूं आपका दोस्त और होस्ट अखिल पाराशर।

    दोस्तों, हर बार की तरह आज के इस कार्यक्रम में होंगे दुनिया के कुछ अजब-गजब किस्से और करेंगे बातें हैरतंगेज़ कारनामों की.... इसी के साथ ही हम लेकर आये हैं मनोरंजन और मस्ती की सुपर डबल डोज, जिसमें होंगे चटपटे चुटकुले, ढेर सारी मस्ती, कहानी और खूब सारा फन और चलता रहेगा सिलसिला बॉलीवुड और चाइनिज गानों का भी।

    दोस्तों, आज कार्यक्रम को पेश करने में मेरा साथ दे रही है मैडम श्याओ यांग...।

    यांग- हैलो... दोस्तों, आप सभी को श्याओ यांग का प्यार भरा नमस्कार।

    यांग- दोस्तों, आज चीन में मध्य-शरद उत्सव है। चीनी पंचाग के अनुसार साल के हर 8वें महीने की 15 तारीख को मध्य-शरद उत्सव मनाया जाता है। वह चीन के वसंत त्यौहार समेत तीन प्रमुख पुरातन परम्परागत त्यौहारों से एक है। मध्य-शरद उत्सव को चीनी भाषा में च्रोंगछीऊ चीए (Zhōngqiū jié) कहा जाता है। इस रात को चीनी लोग पुरे परिवार के साथ मुनकेक और फल खाते हुए चंद्रमा की रोशनी में चांद के सौंदर्य का आनंद उठाते हैं। इस उत्सव के बारे में एक प्राचीन पौराणिक कथा बहुत प्रचलित है। आज हम आपको हमारे संडे स्पेशल में देंगे चीन का परम्परागत त्यौहार 中秋节 यानि मध्य-शरद उत्सव के बारे में जानकारी।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040