Web  hindi.cri.cn
    कुली से ट्रक चालक तक का तेचिन ग्यात्सो का सफर
    2015-08-24 09:43:16 cri

    मेतोग की परिवहन स्थिति में सुधार और निर्माण सामग्री तथा परिवहन लागत में गिरावट के साथ साथ संबंधित बुनियादी सुविधाओं का निर्माण भी तेज गति से बढ़ा, जिससे मेतोग के विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा मिला। मिग्मार त्सेरिंग ने कहा कि रास्ता अच्छा है तो सब कुछ अच्छा होगा।

    कुली से घोड़े की सवारी तक, फिर वर्तमान में चामोग--मेतोग राजमार्ग के निर्माण के बाद बड़ा ट्रक चलाने तक मेतोग से बाहर जाने का रास्ता तेचिन ग्यात्सो के लिए बहुत परिचित है। कई दशकों तक परिवहन से जुड़े काम कर चुके एक व्यक्ति के रूप में तेचिन ग्यात्सो इस राजमार्ग की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा

    "जहां पुल नहीं था वहां पुल बन गया है, जहां सड़क नहीं थी वहां पक्का सड़क तैयार हो गई है। जहां भूस्खलन हमेशा होता था, वहां दीवार खड़ी कर दी गई। ट्रक चलाते हुए पोमी काउंटी सुबह 9 बजे से शाम 4 या 5 बजे ही पहुंच सकते हैं। यह राजमार्ग बहुत चौड़ा है, जिसमें एक वाहन दूसरे वाहन को रास्ता भी दे सकता है। इससे पहले अगर सामने से एक वाहन आए तो ट्रैफ़िक जाम लग जाता था, जो कई घंटों, यहां तक कि एक या दो दिन तक चलता था। "

    वर्तमान में तेचिन ग्यात्सो ट्रक चलाते हुए चामोग--मेतोग राजमार्ग पर आते जाते हैं। वे बजरी और अपने घर पर उगाई गई सब्जी पहुंचाते हैं। और साथ ही वे अपना नया व्यवसाय शुरू करेंगे। उन्होंने बताया

    "अभी रास्ता अच्छा हो गया है। पोमी काउंटी से यहां आने में सिर्फ कुछ घंटे लगते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए मैं एक परिवार होटल खोलना चाहता हूं, जिसमें हमारे यहां का विशेष भोजन मुहैया करवाया जाएगा।"

    मेतोग क्षेत्र में एक वाक्य बहुत प्रचलित है कि मेतोग रास्ते पर चलकर ही जिंदगी की मुश्किल समझी जाती है। कठिन जीवन बिताते बिताते तेचिन ग्यात्सो के पैरों के नीचे रास्ता लगातार चौड़ा हो रहा है।

    (मीनू)

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040