Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-08-02
    2015-08-05 10:13:05 cri

    हैलो दोस्तों...नमस्कार...नीहाओ...। आप का स्वागत है हमारे इस चटपटे और laughter से भरे कार्यक्रम सण्डे की मस्ती में। मैं हूं आपका दोस्त और होस्ट अखिल पाराशर।

    दोस्तों, हर बार की तरह आज के इस कार्यक्रम में होंगे दुनिया के कुछ अजब-गजब किस्से और करेंगे बातें हैरतंगेज़ कारनामों की.... इसी के साथ ही हम लेकर आये हैं मनोरंजन और मस्ती की सुपर डबल डोज, जिसमें होंगे चटपटे चुटकुले, ढेर सारी मस्ती, कहानी और खूब सारा फन और चलता रहेगा सिलसिला बॉलीवुड और चाइनिज गानों का भी।

    दोस्तों, आज कार्यक्रम को पेश करने में मेरा साथ दे रही है मेरी सहयोगी लिली जी...।

    लिली- हैलो... दोस्तों, आप सभी को लिली का प्यार भरा नमस्कार।

    अखिल- दोस्तों, इससे पहले हम अपना प्रोग्राम शुरू करें, चलिए हम सुनते हैं यह चीनी गीत।

    लिली- इस चीनी गीत के बोल है....

    अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडे के दिन, मस्ती भरा कार्यक्रम संडे की मस्ती Only on China Radio International

    लिली- चलिए दोस्तों... चलते हैं हमारे अजीबगरीब और चटपटी ख़बरों की तरफ

    अखिल- दोस्तों, संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि भारत 2022 तक चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। चीन और भारत, दोनों ही एक-एक अरब से अधिक जनसंख्या के साथ आबादी के मामले में दुनिया के सबसे बड़े देश हैं, जिनकी जनसंख्या क्रमश: दुनिया की 19 प्रतिशत और 18 प्रतिशत है।

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट 'वर्ल्ड पॉप्युलेशन प्रॉसपेक्ट्सः द 2015 रिवीजन' के अनुसार, "लेकिन 2022 तक भारत की जनसंख्या चीन की आबादी से आगे निकल सकती है।"

    फिलहाल आबादी के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में एक (नाइजीरिया) अफ्रीका में है। 5 देश एशिया में हैं, जिनमें बंगलादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान हैं। 2 देश लातिन अमरीका में हैं। इनमें ब्राजील और मेक्सिको हैं।

    इनके अलावा अमरीका (उत्तरी अमरीका महाद्वीप) और रूस (यूरोप) हैं। इनमें से नाइजीरिया की जनसंख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है। नाइजीरिया की आबादी 2050 तक अमरीका की आबादी से अधिक होने का अनुमान है।

    रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक 6 देशों की जनसंख्या 30 करोड़ से अधिक हो सकती है, जिनमें चीन, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और अमेरिका हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की आबादी फिलहाल 7.3 अरब है और 2030 तक यह 8.5 अरब पहुंच सकती है। दुनिया की जनसंख्या 2050 तक 9.7 अरब और साल 2100 तक 11.2 अरब होने का अनुमान है।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040