Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-07-05
    2015-07-03 16:49:27 cri

    अखिल- (हंसते हुए).... बड़े कमाल की बात है। ये दोनों वेटर बंदर वाकई में लाजवाब है। चलिए दोस्तों, अब बढ़ते हैं अगली ख़बर की तरफ, जिससे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

    दोस्तों, पूर्वी बोलीविया में रहने वाले मेनोनाइट्स लोग कभी फोटो नही खिंचवाते। ये लोग आधुनिक जीवन से परहेज करते हैं। इन लोगों का कहना है कि इन्हें ऐसे करने में कठिनाई होती है।

    फोटोग्राफर जॉर्डी रूइज सिएरा ने पहली बार इनका फोटो क्लिक किया था। रूइज यहां 2011 में आए थे। वे यहां रुके, इन लोगों के बीच समय बिताया, विश्वास जीता, तब जाकर वह इनकी फोटो लेने में कामयाब हो पाये। रूइज इन लोगों की जीवनशैली से बहुत अधिक प्रभावित थे।

    रूइज बताते हैं कि इन लोगों की फोटो लेना बेहद मुश्किल था। ये लोग कोई अनपढ़ आदिवासी लोग नही है इसलिए इनकी सोच बदला बहुत मुश्किल है। यह लोग खेतों में काम करते हैं। सरल ग्रामीण जीवन जीते हैं। ये लोग धार्मिक मान्यताओं को मानते हैं। रूइज ने इन लोगों पर एक किताब भी लिखी है।

    ये लोग खूबसूरत गाउन और हैट पहनकर खेतों में काम करते हैं। महिलाएं और बच्चे कैमरे को बडे गौर से देखते हैं। लेकिन जब रूइज किसी से फोटो लेने की इजाजत मांगते तो वे लोग मना कर देते। कहते, हम कैमरे के लिए पोज नहीं कर सकते।

    श्याओ यांग- सच में, वो लोग बहुत भोले और सीधे हैं।

    अखिल- चलिए दोस्तों, मैं चीन में इन दिनों चल रहे ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में बताता हूं, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

    दोस्तों, चीन में लड़कियों पर इन दिनों अजीबोगरीब क्रेज छाया हुआ है। दरअसल, यहां लड़कियों में कॉलरबोन बैलेंस (कॉलर बोन के बीच अंडे रखने) और बैली बटन (पीठ के पीछे से नाभि छूने) का क्रेज चरम पर है। परफेक्ट फिगर दिखाने का ये चैलेंज अब चीन के ब्यूटी पीजेंट का भी हिस्सा बन चुका है। इंटरनेशनल क्रॉस स्ट्रेट टूरिस्ट एंबेस्डर कॉम्पीटिशन जीतने के लिए भी चीन में लड़कियों को ये चैलेंज पूरे करने होंगे।

    इस कॉन्टेस्ट के लिए चीन के प्रमुख शहरों और चीन के ताइवान से कंटेस्टेंट जियुआन पहुंची हैं। कॉन्टेस्ट जीतने वाली ब्यूटी पीजेन्ट को चीन और चीन के ताइवान में टूरिज्म को प्रमोट करने की जिम्मेदारी मिलेगी। चीन के इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि कॉलरबोन बैलेंस और बैली बटन चैलेंज अच्छी फिगर का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।

    कॉलरबोन बैलेंस के लिए प्रतिभागियों को अंडे की जगह ढेर सारे सिक्के भी रखने पड़ सकते हैं। वहीं, बैली बटन के लिए पीठ के पीछे से नाभि को छूना होगा। दोनों चैलेंज को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले की फिगर को ही आइडल माना जाएगा। इसके अलावा भी कॉन्टेस्टंट को कई तरह के चैलेंज पूरे करने होंगे। ये चैलेंज दुबले-पतले लोगों के लिए ही पूरा कर पाना आसान होगा।

    1 2 3 4 5 6 7
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040