प्रेम का घर---ताची कांउटी में चिनये वृद्ध आश्रम
2015-06-26 20:36:16 cri

आश्रम में सेवा करने वाले डॉक्टर सोलांग त्सेरन
ताची कांउटी अस्पताल के डॉक्टर निःशुल्क इलाज के लिए नियमित रूप से यहां आते हैं। डॉक्टर बारी-बारी से चिनये वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की सेवा करते हैं। वर्तमान में आश्रम में सेवा करने वाले डॉक्टर सोलांग त्सेरन ने कहा कि यहां रहने वाले लोग स्वस्थ हैं। उनका तनाव कम करने के बारे में डॉक्टर अधिक ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा:
"हमें उनकी सेवा में अधिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए। हम बहुत धैर्य के साथ वृद्ध लोगों के साथ बातचीत करते हैं। अगर उनके बीमारी की स्थिति गंभीर नहीं है, तो हम उनका इलाज करते हैं। अगर स्थिति गंभीर हो, तो उन्हें कांउटी अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। कांउटी अस्पताल में उनका इलाज नहीं हो सकता, तो राजधानी ल्हासा भिजवाया जाता है।"









