Web  hindi.cri.cn
लीचांग के विशेष स्थानीय उत्पाद
2014-02-14 16:17:03 cri

 

प्राचीन लीचांग के कई मुहल्लों में हस्तशिल्प बेचने वाली विभिन्न दुकानें स्थित हैं। तुंगबा मिट्टी की दुकान, च्वूईव्येन गैलरी, जच्येई वेशभूषा आदि परंपरागत दुकानें यहां मौजूद हैं। यहां के हस्तशिल्प आमतौर पर हाथ से बने हैं, जिनकी कीमत अपेक्षाकृत ज्यादा है। पर्यटक न केवल यहां अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं, बल्कि यहां हस्तशिल्प बनाने की प्रक्रिया भी देख पाते हैं।

लीचांग में तमाम छोटी दुकानें हैं, लेकिन यहां चीज़ें खरीदने के लिए मोल-तोल करने का तरीका आना चाहिए। आमतौर पर यहां चीजों की कीमतें अपेक्षाकृत ऊंची हैं। और मोल-तोल करने के बाद आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।

1, थूबू

पहले यातायात की असुविधा की वजह से नाशी जाति के लोग अपेक्षाकृत सादा जीवन बिताते थे। उनके द्वारा बुना गया थूबू रंग-बिरंगा होता है। प्राचीन लीचांग में थूबू बेचने वाली कई दुकानें हैं। कुछ दुकानों में लोगों के लिए विशेष कपड़े, ड्रैस या टोपी बनाये जा सकते हैं।

2, तुंगबा मोम रंगाई

लीचांग की यात्रा करते समय तुंगबा मोम रंगाई खरीदना जरूरी माना जाता है। वह बेई जाति की मोम रंगाई कला के बराबर है। चूंकि उसमें तुंगबा संस्कृति के तत्व मिले हैं, इसलिए उसका खास महत्व और कीमत होती है। यहां का दौरा करते समय तुंगबा मोम रंगाई से बनाया गया टेपेस्ट्री खरीदना भी आवश्यक होता है। वह सजावट का काम कर सकता है, साथ ही लोग उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3, चाओचो शराब

कहा जाता है कि महारानी एलिजाबेथ की चीन यात्रा के दौरान चीनी नेताओं ने लीचांग के चाओचो शराब से उनका स्वागत किया था। चीन के मिंग राजवंश में ही चाओचो शराब बनाने की कला शुरू हुई थी। पर्यटक लीचांग के डिपार्टमेंट स्टोर में इसे खरीद पाते हैं। करीब 15 से 80 चीनी युआन में एक बोतल।

4, सूलीमाचो शराब

सूलीमाचो शराब उतनी तेज नहीं होती। जो कि पानी की तरह मीठी होती है। मोस्वो व फुमी जाति के लोग इसे सूलीमाचो शराब कहते हैं। इसका रंग हल्का पीला होता है, जिसमें एमिनो एसिड, कार्बो हाइड्रेट, विटामिन आदि पौषिक तत्व होते हैं।

5, श्वेई चाय

समुद्र स्थल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर उगने वाली चाय, जो बर्फ़ीले सफ़ेद रंग के लिए मशहूर है। श्वेई चाय पीना लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लोग इसे गुलदाउदी व गुंजा के साथ पी सकते हैं। लीचांग के डिपार्टमेंट स्टोर में श्वेई चाय उपलब्ध है, करीब 90 चीनी युआन एक किलोग्राम।

6, स्पिरुलिना

लीचांग का शंगहैई विश्व के तीन स्पिरुलिना उगने वाले तालाबों में से एक है। वहां का स्पिरुलिना सबसे अच्छा होता है। स्पिरुलिना में स्वास्थ्य के अच्छी चीजें होती हैं, जो रोगों का इलाज भी कर सकता है। लीचांग की सड़कों पर आप स्पिरुलिना से बनाए गए नूडल या बिस्किट समेत कई फूड आयटम देख सकते हैं।

7, श्याओल्यांगशान सेब

परिचयः श्याओल्यांगशान के नाम से विख्यात निंगलांग काउंटी में मौसम बड़ा सुहाना होता है, जहां सूरज की रोशनी पर्याप्त होती है। इसलिए यह सेब उगाने के लिए एक अच्छी जगह है। श्याओल्यांगशान का सेब बड़ा व मीठा होता है, जिनमें चिनश्वेई, हुंगग्वेन और हुंगव्येनश्वेई आदि किस्मों की सेब सबसे अच्छे होते हैं।

8, नाशी भित्ति चित्र

भित्ति चित्र को पसंद करने वाले स्थानीय नाशी भित्ति चित्र खरीद सकते हैं, जो सजावट के लिए मेज़ पर रखा जा सकता है।

9, तुंगबा टेपेस्ट्री

लीचांग ऊनी कारखाना की शिल्प कला वस्तु है, जो स्थानीय श्रेष्ठ ऊन से बुना जाता है। आमतौर पर टेपेस्ट्री पर चित्र काले ऊन से बुने जाते हैं। नाशी जाति की परम्परागत तुंगबा लिपि व चित्रों से टेपेस्ट्री के चित्र बनाया जाता है।

खरीदारी का स्थलः लीचांग के डिपार्टमेंट स्टोर में, करीब 150 से 500 चीनी युआन एक पीस।

10, बूईलिंग घंटी

परिचयः एक जातीय विशेषता वाली घंटी है, जो घोड़ों की सजावट करती है। वह पूरी तरह हाथ से बनी होती है और दुकानदारों द्वारा बनायी जाती है। कांस्य घंटी के नीचे एक लकड़ी टंगी होती है, जिस पर कई चित्र होते हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040