2009-03-16 09:19:15

ल्हासा में विभिन्न जातियों के लोग मेलमिलाप से रहते हैं

15 तारीख को संवाददाता ने ल्हासा शहर में गामा गोंगसोंग मोहल्ले के सामुदायिक बस्तियों का दौरा किया। यहां के विभिन्न जातियों के लोग मेलमिलाप से रहते नजर आए हैं।
 
सुश्री वांगयीन ज़ीलान इस क्षेत्र में रहती है। वह थू जाति की है। उस की जन्मभूमि छिंग हाई प्रान्त में है। सन् 1995 में वह व्यापार करने के लिए ल्हासा आयी। वह ल्हासा में कपड़े का व्यापार कर रही है। उस ने कहा कि वह हर दिन 50 से 60 य्वान कमा लेती है।
 
ओजेटांग बस्ती में संवाददाता ल्हासा में 10 साल से व्यापार कर रही  हान जाति की सुश्री यांग होंग यीन से मिले। उस की जन्मभूमि च्यांग सी प्रान्त में स्थित है। उस ने सन् 2000 में ल्हासा में आकर एक दुकान खोली।
 
गामा गोंगसोंग मोहल्ला मामला कार्यालय की प्रधान सुश्री ड्रोलमा योंगस्कान ने कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न जातियों के लोग एक साथ मेलमिलाप से जीवन बिता रहे हैं। (पवन)