2009-03-15 17:31:38

चीन सरकार व गैरसरकारी संगठन तिब्बत की संस्कृति के संरक्षण में संलग्न हैं

तिब्बती बौद्ध धर्म के जीवित बुद्ध लोसांग सेन्दन ने 14 तारीख को ल्हासा में संवाददाताओं के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि चीन की गैर सरकारी संगठन व सरकार हमेशा तिब्बत की संस्कृति के संरक्षण कार्य में संलग्न रहे हैं।

वर्ष 2005 के अप्रैल माह में चांग चुंग संस्कृति विकास संघ की स्थापना की गयी। चांग चुंग संस्कृति तिब्बत की बुनियादी संस्कृति मानी जाती है, जो बौद्ध धर्म के तिब्बत में प्रवेश करने से पहले की सभ्यता थी और तिब्बत का आली क्षेत्र उस का उद्गम स्थल था। चांग चुंग संस्कृति विकास संघ के उपाध्यक्ष, आली क्षेत्र की फुलेन काऊंटी के छूग्वो मठ के जीवित बुद्ध लोसांग सेन्दन वर्षों से तिब्बती संस्कृति, खासकर चांग चुंग संस्कृति के संरक्षण कार्य में जुटे रहे हैं।

उन के परिचय के अनुसार, चांग चुंग संस्कृति विकास संघ हमेशा ही चांग चुंग संस्कृति की पुस्तकों, भित्ती चित्रों, मठों व वेश आभूषाओं का संरक्षण करने की कोशिश करता रहता है। इस संघ की पूंजी मुख्यतः जनता व सदस्यों की चंदा और सरकार के समर्थन से आयी है। इस वर्ष चीन सरकार ने आली क्षेत्र के एक मठ के संरक्षण कार्य के लिए 60 लाख से ज्यादा चीनी य्वान दिये हैं। (श्याओयांग)