
पेरू के प्रथम उप राष्ट्रपति श्री लुइस गेम्पिटरी ने 12 नवंबर को लीमा में कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ की पेरू यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद अब तक चीनी नेताओं की सबसे महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण यात्रा है।
श्री गेम्पिटरी ने चीनी मीडिया संस्थाओं के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि चीन के साथ संबंध पेरू का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है। राष्ट्रपति श्री कासिया श्री हू चिन थाओ के साथ दोनों देशों के संबंधों के विकास व सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करने की अपेक्षा में हैं।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में पेरू और चीन के बीच आर्थिक व व्यापारिक संबंधों का तेज विकास हुआ है। चीन का पूंजी निवेश पेरू में विदेशी पूंजी आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण भाग है। पेरू की आशा है कि चीन के साथ सहयोग का विस्तार किया जाएगा और पेरू की और ज्यादा वस्तुएं चीन के बाजार में प्रवेश कर सकेंगी। (ललिता)
