
श्री ज़रिफ़ी ने कहा कि ताजिकिस्तान-चीन सहयोग का विकास तेज़ी से बढ़ रहा है। चीन ताजिकिस्तान का महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार है और वह ताजिकिस्तान में सब से बड़ा निवेशक देश भी बन गया है।
श्री हू चिन थाओ 25 से 30 अगस्त तक कोरिया गणराज्य, ताजिकिस्तान व तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा पर हैं। और वे 28 तारीख को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में आयोजित शांघाई सहयोग संगठन की शिखर परिषद की आठवीं बैठक में उपस्थित होंगे।(चंद्रिमा)
