
19 मई को दक्षिण-पश्चिमी चीन के स्छवान प्रांत की सरकार के थाइवान मामला दफ्तर से मिली खबर के अनुसार वनछवान काउंटी से छंदु शहर में बचने वाले थाइवान के 14 यात्री 20 मई को थाइवान वापस जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यभूमि में 3 दिन और 6 सैन्य हैलिकाप्टरों के राहत कार्य से वनछवान में भूकंप पीड़ित थाइवान के 14 यात्री 19 मई की शाम को सुरक्षित रूप से छंदु शहर पहुंचे।
12 मई के भूकंप के आने के बाद थाइवान पर्यटन दल और बाहरी दुनिया के बीच सारा संपर्क टूट गया था। 17 मई को सुबह 8 बजे तक पर्यटन दल ने मोबाईल फोन से बाहरी दुनिया के साथ संपर्क स्थापित किया। भूकंप आने के बाद स्थानीय लोगों ने इन यात्रियों को खाना व रहने की जगह दी। (वनिता)
