2008-05-02 18:28:47
छिंग हाई प्रांत में तिब्बती चिकित्सा के बारे में पुराने ग्रंथों के संरक्षण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हुई
हाल के वर्षों में पश्चिम चीन के छिंग हाई प्रांत में तिब्बती चिकित्सा के बारे में पुराने ग्रंथों के संरक्षण काम में उल्लेखनीय उपलब्धियां हुईं हैं। छिंग हाई प्रांत के तिब्बती चिकित्सा अध्ययन विभाग ने क्रमशः 1000 से ज्यादा पुराने ग्रंथों की रक्षा की है। तिब्बती चिकित्सा चीनी चिकित्सा भंडार का एक महत्वपूर्ण भाग है। छिंग हाई प्रांत के तिब्बती चिकित्सा अध्ययन विभाग के प्रधान श्री डोजे ने कहा कि देश के संबंधित विभागों के समर्थन से अध्ययन विभाग पिछले 25 सालों से तिब्बती चिकित्सा के पुराने ग्रंथों के संरक्षण काम में संलग्न है और इस में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। (ललिता)