Web  hindi.cri.cn
    चीनः वास्तविक नियंत्रण रेखा का पालन हो
    2017-08-21 19:56:14 cri

    हाल में चीन व भारत के सैनिकों ने सीमा क्षेत्र के बंगांग झील के पास एक दूसरे पर पत्थर फेंके, जिस पर मीडिया का ध्यान केंद्रित हुआ। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वनयिंग ने कहा कि 15 अगस्त को जब चीनी सीमा टुकड़ी के सैनिक बंगांग झील के चीनी पक्ष में सामान्य गश्ती कर रहे थे, उस समय भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों से रोका। इस बीच दोनों पक्षों ने तीखी झड़प हुई, जिसमें चीनी सैनिक घायल हुए थे।

    ह्वा छ्वनयिंग ने कहा कि चीन ने इस पर जबरदस्त असंतोष जताया है। चीन ने भारत के समक्ष मामला भी उठाया है। चीन भारत से दोनों देशों के बीच संपन्न समझौते का कड़ाई से पालन कर वर्ष1959 की वास्तविक सीमा नियंत्रण रेखा का पालन कर अपने सैनिकों की गतिविधियों को सीमित रखने और यथार्थ रूप से सीमा क्षेत्र की शांति व स्थिरता की रक्षा करने का आह्वान करता है।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040