Web  hindi.cri.cn
    भारत : वेंकैया नायडू बने देश के उपराष्ट्रपति
    2017-08-11 15:03:06 cri
    भारत के पूर्व मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष पार्टी कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी, अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    68 वर्षीय नायडू ने हामिद अंसारी का स्थान लिया है, जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल तक उपराष्ट्रपति रहने के बाद अवकाश ग्रहण किया है।

    नायडू ने गत पांच अगस्त को हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवर गोपालकृष्‍ण गांधी को 272 वोटों से हराया था। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले।

    (अखिल पाराशर)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040