Web  hindi.cri.cn
    यूशू के सानच्यांगयुवन प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र का दृश्य
    2017-07-31 16:45:23 cri

    सानच्यांगयुवन राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र चीन के दक्षिण छिंगहाई प्रांत के यूशू तिब्बती क्षेत्र में स्थित है। जो वेटलैंड्स का प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र है। यहां की न्यूनतम ऊंचाई 3335 मीटर है, और सर्वोच्च ऊंचाई 6564 मीटर है। सानच्यांगयुवन चीन की यांग्त्ज़ी नदी, पीली नदी व लैनछांग नदी का स्रोत है। यहां तिब्बती मृत, हिम तेंदुआ जैसे राष्ट्रीय संरक्षित पशु रहते हैं। और कुछ विलुप्तप्राय पेड़ पौधे भी यहां मिल सकते हैं।

    साथ ही सानच्यांगयुवन चीनी राष्ट्र का पंप-घर भी माना जाता है। यांग्त्जी नदी का 25 प्रतिशत, पीली नदी का 49 प्रतिशत और लैनछांग नदी का 15 प्रतिशत पानी यहां से आया है। उक्त तीन नदियां चीन के 20 से अधिक प्रांतों, शहरों व स्वायत्त प्रदेशों से गुजरती हैं।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040