Web  hindi.cri.cn
चीन : विश्व विरासत की सूचि में ख-ख-शिलि शामिल
2017-07-08 16:48:59 cri

पश्चिमोत्तर चीन के छिंगहाई प्रांत के ख-ख-शिलि को विश्व प्राकृतिक विरासत की सूचि में शामिल किया गया। 7 जुलाई को पोलैंड के क्राको में आयोजित 41वां संयुक्त राष्ट्र युनेस्को विश्व विरासत समिति के सम्मेलन में इसकी पुष्टि की गई। अभी तक चीन में कुल 51 विश्व विरासत हैं।   

विश्व प्रकृति संरक्षण संघ द्वारा जारी आकलन रिपोर्ट में कहा गया कि ख-ख-शिलि का दायरा बहुत बड़ा है, जो आधुनिक मानव जाति की गतिविधियों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ है और यहां का प्राकृतिक दृश्य बेहद सुन्दर है। ख-ख-शिलि और सानच्यांग युआन दोनों जगहों के बीच तिब्बती एंटीलोप के स्थानांतरण की पूरी लाइन सुरक्षित है। तिब्बती एंटीलोप अबाधित रूप से स्थानांतरण कर सकते हैं।

(श्याओ थांग)

1  2  3  4  5  6  7  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040