Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग में ब्रिक्स देशों का मीडिया शिखर मंच आयोजित
2017-06-09 10:52:33 cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रसारण विभाग के प्रमुख ल्यू छीपाओ भाषण देते हुए

शिखर मंच में《ब्रिक्स देशों की मीडिया सहयोग मज़बूत करने की योजना》जारी की गई, जिसमें छह पहलुओं में प्रस्ताव पेश किए। यानी समान रुप से अंतरराष्ट्रीय लोकमतों के संतुलन को बनाए रखा जाए, समान रुप से मीडिया के सामाजिक उत्तरदायित्व को मज़बूत किया जाए, समान रुप से नागरिकों के बीच आपसी संपर्क और आपसी समझ को मज़बूत किया जाए, समान रुप से मीडिया सहयोग के दायरे का विस्तार किया जाए, समान रुप से ब्रिक्स डिजिटल मीडिया का निर्माण किया जाए, समान रुप से बैंकिंग सूचना सेवा का विकास किया जाए।

शिखर मंच में भाग लेने वाले ब्रिक्स देशों के मीडिया प्रतिनिधियों का विचार है कि मीडिया के आदान प्रदान और आवाजाही से ब्रिक्स देशों के लोकमतों का आधार मज़बूत होगा। ब्रिक्स देशों के मीडिया सहयोग के विषय, गहराई और व्यापकता को ब्रिक्स देशों के बीच रणनीतिक साझेदार संबंध के विस्तार और गहराई को जोड़ा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि ब्रिक्स देशों का मीडिया शिखर मंच शिनह्वा समाचार एजेंसी के प्रस्ताव पर ब्राज़ील, भारत, रूस और दक्षिण अफ्रिका की प्रमुख मीडिया संस्थाओं के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। मौजूदा शिखर मंच की थीम"ब्रिक्स देशों के मीडिया सहयोग को गहराएं, अंतरराष्ट्रीय लोकमत के न्याय और निष्पक्ष को बढ़ाएं"है।

मंच के दौरान ब्रिक्स देशों की मीडिया फोटो प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस दौरान पाँच देशों की प्रमुख मीडिया संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत 170 फोटो प्रदर्शित किए गए, जो ब्रिक्स देशों के सहयोग में प्राप्त फलदायी उपलब्धियां जाहिर हुईं।

(श्याओ थांग)

1  2  3  4  5  6  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040