Web  hindi.cri.cn
    शांगहाई सहयोग संगठन का नया भविष्य होगा
    2017-06-08 15:05:14 cri

    शांगहाई सहयोग संगठन की 17वीं शिखर बैठक 8 से 9 जून तक कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित होगी। इस संगठन के पूर्व महासचिव दिमित्री मेज़ेन्त्सेव ने हाल ही में संवाददाता को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि इस शिखर बैठक के बाद शांगहाई सहयोग संगठन का नया भविष्य होगा, विभिन्न सदस्य देशों का मेलजोल अधिक बड़े पैमाने पर होगा और सहयोग का विस्तार होगा।

    उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने संबंधित दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किये हैं। वे इस शिखर बैठक में शांगहाई सहयोग संगठन के औपचारिक सदस्य बनेंगे, जो शांगहाई सहयोग संगठन और यूरोपीय और एशियाई देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक वक्त होगा। यह पहली बार है जब शांगहाई सहयोग संगठन का विस्तार होने जा रहा है।

    उनके विचार में इस संगठन का विस्तार होने के बाद अंतरराष्ट्रीय मामले पर उसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र में कुछ व्यावहारिक सवालों के समाधान के लिए मददगार सिद्ध होगा।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040