Web  hindi.cri.cn
चीनी पुलिसकर्मियों ने रोम में गश्त लगाई
2017-06-07 14:12:18 cri

शुभारंभ रस्म में उपस्थित इटालवी राष्ट्रीय पुलिस ब्यूरो के उप प्रमुख एंटोनियो कुफ़ालो (Antonino Cufalo) ने कहा कि दोनों देशों के पुलिसकर्मियों की संयुक्त गश्ति अंतरराष्ट्रीय कानून कार्यान्वयन सहयोग में एक आदर्श मिसाल बन गयी। उन्होंने कहा:

"पिछली बार हमें काफी सफलता मिली, फिर इस बार भी इस कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम से जाहिर है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग का रास्ता और नमूना विविधतापूर्ण हैं। संयुक्त गश्त लगाना सबसे व्यवहारिक तरीकों में से एक है। चाहे चीनी नागरिक इटली में हो, या इटालवी लोग चीन में ही क्यों न हो, वे अपने परिचित पुलिस-वर्दी पर विश्वास करते हैं। वे उन्हें विदेश में जन्मभूमि के वासी मानते हैं। संयुक्त गश्त लगाने से एक दूसरे देश में चीनी और इटालवी नागरिकों को सुरक्षा की भावना महसूस होती है।"

नेपल्स शहर में गश्त लगाने वाले चीनी पुलिसकर्मी ली श्यांग पश्चिमोत्तर चीन के शानशी प्रांत की राजधानी शीआन से है। गत वर्ष इसी कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया था। ली श्यांग ने हमारे संवाददाता को बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार की संयुक्त गश्त लगाने के दौरान चीनी मूल के लोगों के लिए खास तौर पर अलार्म हॉटलाइन स्थापित की गई। चीनी पुलिसकर्मी इतालवी पुलिसकर्मियों को सहयोग करके इस देश में चीनी पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित मामले का निपटारा करते हैं। ली श्यांग ने कहा:"इस बार हम पहले की तुलना में अधिक पर्यटन स्थलों पर गश्त लगाएंगे, जहां चीनी पर्यटक सबसे ज्यादा जाते हैं। इसके अलावा चीनी बहुल क्षेत्र भी शामिल है। पर्यटन स्थलों में मुख्य तौर पर चीनी पर्यटकों के लिए सूचना सहायता देना और सुरक्षा मामले का निपटारा करना है। रोम में चीनी बहुल क्षेत्र में हम कुछ व्यापारियों के पास जाएंगे और पूछेंगे कि उनकी क्या वास्तविक मांग है और सुरक्षा के क्षेत्र में क्या सवाल मौजूद है। फिर हम समय-समय पर संबंधित सूचना को इटालवी पुलिस के साथ साझा करेंगे। इस वर्ष एक नयी परियोजना अलार्म हॉटलाइन स्थापित की गई है। चीनी दूतावास की वैबसाइट पर इसे सार्वजनिक किया गया है। इस हॉटलाइन का कार्यकाल 5 से 25 जून तक होगा। अगर किसी चीनी नागरिक को सुरक्षा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इस हॉटलाइन पर फोन कर सकता है। हम इटालवी पुसिलकर्मियों के साथ संबंधित मामलों को लेकर संपर्क करेंगे।"

इटली की यात्रा कर रहे चीनी पर्यटक लू ने कहा कि रोम में चीनी पुलिसकर्मियों के गश्त लगाने को देखकर वह बहुत उत्साहित है। लू ने कहा: "यहां की सैर करने के पूर्व मैंने सुना था कि रोम में सुरक्षा स्थिति अच्छी नहीं है। हमारे पर्यटन दल में कुछ लोग इतने चिंतित है कि यहां के दौरे को रद्द करने चाहते थे। लेकिन इटली आने के बाद हमने अनुभव किया और हमनें खुद को बहुत सुरक्षित महसूस किया। खासकर रोम में हमारे पुलिसकर्मियों की गश्त लगाने को देखकर बेहद खुश हैं।"

 इधर के सालों में चीन और इटली के बीच मित्रवत संबंध का लगातार विकास हो रहा है। दोनों देशों के बीच मानविकी आवाजाही दिन ब दिन घनिष्ठ हो रही है। एक दूसरे देश में अपने नागरिकों की सुरक्षा और हितों की रक्षा करने के लिए जून वर्ष 2016 में चीन और इटली ने समान रुप से निश्चय किया कि पर्यटन सीज़न में एक दूसरे देश में पुलिस-गश्ती की जाती है।

संपन्न समझौते के अनुसार मई साल 2016 में चीन से आए 4 पुलिसकर्मियों ने इटालवी पुलिसकर्मियों के साथ रोम और मिलान में पहली बार संयुक्त गश्त लगायी, जिससे इटली में चीनी पर्यटकों और इस देश में रहने वाले चीनी मूल के लोगों की सुरक्षा की कारगर रक्षा की गई। इस वर्ष 24 अप्रैल से 7 मई तक इटली के 4 पुलिसकर्मियों ने चीनी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पहली बार पेइचिंग और शांगहाई के कुछ पर्यटन स्थलों में संयुक्त गश्त लगायी। विश्वास है कि इस प्रकार की गतिविधि से दोनों देशों के नागरिकों को एक दूसरे देश में रहने और यात्रा करने के दौरान अधिक सुरक्षा महसूस होगी।

1  2  3  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040