रूस में महान देशभक्ति युद्ध विजय की 72 वर्षगांठ पर परेड आयोजित
2017-05-10 14:30:12 cri


इस परेड में 10 हजार से अधिक सैनिक और 114 आधुनिक सैन्य उपकरण शामिल किये गए। इस परेड में रूस के नव विकसित दो कम दूरी वाली ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एसआरएसएएम) का प्रदर्शन किया गया। इन दोनों एसआरएसएएम मिसाइलों का आर्कटिक ध्रुवीय क्षेत्र में परीक्षण किया गया। शून्य से 50 डिग्री नीचे की स्थिति में सामान्य रूप से इन मिसाइलों को चलाया जा सकता है।
(हैया)









