Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत-चीन आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिषद ने चीन के हुनान प्रांत की यात्रा की
2016-12-22 15:21:23 cri

21 दिसंबर को भारत-चीन आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिषद के महासचिव मोहम्मद साकिब ने चीन के हुनान प्रांत की यात्रा की और हुनान प्रांत की व्यापार संवर्धन समिति के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

मोहम्मद साकिब ने हुनान प्रांत की व्यापार संवर्धन समिति के साथ संपर्क, आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने हुनान प्रांत की व्यापार संवर्धन समिति और हुनान प्रांत के उद्यमों के चीन-भारत स्मार्ट शहरीकरण सहयोग सम्मेलन की संगोष्ठी में आने का आमंत्रित किया, ताकि भारत पूरी तरह चीन के शहरी निर्माण प्रौद्योगिकी और क्षमता समझे।

हुनान प्रांत की व्यापार संवर्धन समिति के प्रधान ह च्ये ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत में बड़ा विकास हुआ है, खासकर चिकित्सा और सूचना आदि उद्यमों में। हुनान भारत में बाजारों की गुंजाइश को महत्व देता है।

(नीलम)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040