भारत स्थित चीनी राजदूत ने भारतीय कर्मचारियों के साथ दीवाली मनाई
2016-10-31 10:41:55 cri
भारत स्थित चीनी राजदूत ल्वो च्याओहवेई और उनकी पत्नी ने 30 अक्तूबर की शाम को दूतावास में भारतीय कर्मचारियों के साथ दीवाली मनाई। दूतावास के अन्य चीनी अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।
दीवाली भारत का सबसे महत्वपूर्ण परंपरागत त्यौहार है। राजदूत ल्वो च्याओहवेई और उनकी पत्नी ने भारतीय कर्मचारियों के घर में उनके साथ दीवाली मनाई और उन्हें उपहार भेंट किये।
ल्वो च्याओहवेई ने चीनी दूतावास के समर्थन और दिए गए योगदान के लिए भारतीय कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
(वनिता)