Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नयी दिल्ली में चौथी चीन-भारत रणनीतिक आर्थिक वार्ता आयोजित
2016-10-11 18:57:17 cri

चौथी चीन-भारत रणनीतिक आर्थिक वार्ता 7 अक्टूबर को नयी दिल्ली में आयोजित हुई। वर्तमान वार्ता का विषय विकास, सृजन, सहयोग, समान जीत है। चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार समिति के प्रधान श्यु शाओशी और भारतीय राष्ट्रीय नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया ने वार्ता की संयुक्त अध्यक्षता की और प्रमुख वक्ताओं के रूप में भाषण दिए। भारत स्थित चीनी राजदूत लुओ चाओहुई ने भी भाषण दिया। चीन व भारत ने वैश्विक आर्थिक स्थिति, दोनों देशों की समष्टि आर्थिक स्थिति, द्विपक्षीय व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। और साथ ही दोनों पक्षों ने तीसरी वार्ता के बाद विभिन्न कार्य की प्रगति का सिंहावलोकन किया। वार्ता में सिलसिलेवार उपलब्धियां हासिल हुईं।

वार्ता में दोनों पक्षों ने वैश्विक व आंतरिक आर्थिक स्थिति और सुधार के मुख्य विचारों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। माना जाता है कि मौजूदा वैश्विक अर्थव्यवस्था रूपांतरण के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है। विश्व के दूसरे व सातवें अर्थतंत्र के रूप में चीन व भारत के द्विपक्षीय सहयोग की बड़ी निहित शक्ति मौजूद है।

वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने ऊर्जा उत्पादन में सहयोग करने के बारे में चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार समिति और भारतीय राष्ट्रीय नीति आयोग की सैद्धांतिक घोषणा, चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार समिति और भारतीय इलेक्ट्रॉनिक सूचना मंत्रालय की इंटरनेट प्लस संबंधी सहयोग की योजना आदि सिलसिलेवार दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। इनके अलावा दोनों पक्षों ने 16 किस्मों के सहयोग के समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये।

(मीनू)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040