Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत मूर्तिकला प्रदर्शनी फॉरबिडन सिटी में शुरू
2016-09-28 10:45:28 cri
400-700 ईंसवीं में भारत और चीन मूर्तिकला प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 27 सितंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित फॉरबिडन सिटी में आयोजित हुआ। पत्थर से बनी 175 मूर्तियां और कुछ तांबा व मिट्टी की मूर्तियां प्रदर्शित हो रही हैं।

भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय के उप प्रमुख प्रेम कुमार ने कहा कि 400 से 700 ई. का समय भारत और चीन के बीच संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके दौरान चीन के तीन जाने माने भिक्षुओं ने भारत का दौरा किया था। दूसरा, इस युग में भारत में गुप्त कला समृद्ध हुई, जो भारत के कला इतिहास में स्वर्ण युग कहा जा सकता है। इसके साथ-साथ चीन में बौद्ध धर्म कला भी विकसित हुई थी।

बताया जाता है कि मूर्तिकला प्रदर्शनी 28 सितंबर से शुरू होगी। यात्री फॉरबिडन सिटी के टिकट के साथ ही मुफ्त में यह प्रदर्शनी देख सकते हैं।

(ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040