Web  hindi.cri.cn
    भारत स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय को किताबें दीं
    2016-09-09 14:41:02 cri

    भारत स्थित चीनी दूतावास ने 8 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय को 26 बड़े कला चित्र एल्बम"तुनह्वांग गुफ़ा का संग्रह"दिया।

    भारत स्थित चीनी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ल्यू चिनसोंग ने भाषण देते हुए कहा कि चीन और भारत के बीच मित्रवत आवाजाही का पुराना इतिहास है। तुनह्वांग दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक है। तुनह्वांग के मोकाओ गुफ़ा और भारत के अजंता की गुफाओं के बीच बड़ा संबंध है। वे सिल्क रोड की कला के प्रदर्शन के साथ साथ मानव सभ्यता के खजाने भी हैं। ल्यू चिनसोंग को आशा है कि"तुनह्वांग गुफ़ा का संग्रह"के किताबों से संग्रहालय की यात्रा करने आए लोगों को चीनी संस्कृति की और अधिक जानकारी मिलेगी और तुनह्वांग की कला के अध्ययन के लिए दोनों देशों के विद्वानों को मदद दी जाएगी।

    भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रधान डॉक्टर बी.आर. मानी ने कहा कि तुनह्वांग पुराने समय में सिल्क रोड पर एक महत्वपूर्ण शहर था, जिसके चीनी और भारतीय इतिहास तथा बौद्ध धर्म के बीच घनिष्ठ संबंध है। चीन द्वारा भारत को दिए गए"तुनह्वांग गुफ़ा के संग्रह"से भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय के अनुसंधान केंद्र के संबंधित अध्ययन के लिए मददगार सिद्ध होगा।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040