Web  hindi.cri.cn
    ताशकंद शिखर सम्मेलन में दक्षिण चीन सागर पर बनी सहमति
    2016-06-25 16:11:43 cri

    शांगहाई सहयोग संगठन के ताशकंद शिखर सम्मेलन में दक्षिण चीन सागर मामले पर आम सहमति बनी। शांगहाई सहयोग संगठन ने 24 जून को प्रसारित 15 वीं वर्षगांठ ताशकंद घोषणा में दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चीन के रुख का समर्थन व्यक्त किया।

    ताशकंद घोषणा में शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों ने पुष्टि की कि यूएनसीएलओएस सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के आधार पर समुद्री कानून व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिये। अंतर्राष्ट्रीयकरण और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप के बजाय विवाद से संबंधित सभी दलों को शांति वार्ता और विचार-विमर्श के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान किया जाना चाहिए ।

    इसलिये सदस्य देशों ने यूएनसीएलओएस का पालन करते हुए "दक्षिण चीन सागर से संबंधित पक्षकारों के आचरण की घोषणा" और ताशकंद घोषणा के सभी प्रावधानों का कार्यान्वयन करने की अपील की।

    ताशकंद घोषणा के अनुसार, आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद और अन्य नए खतरों की चुनौतियों में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देश जल्द से जल्द संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी संधि पूरी करने का समर्थन करता है।

    सदस्य देशों ने रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी पहल के निर्माण पर चीन को समर्थन देने की बात दोहराई। साथ ही इस पहल का विस्तार करते हुए क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाना जारी रहेंगी।

    सदस्य देशों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के शामिल होने से शंघाई सहयोग संगठन की शक्ति और मज़बूत होगी, ताकि अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और बहुपक्षीय तंत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका आगे बढ़ाई जा सकेगी।

    अंजली

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040