Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले, चाओ लची
2016-06-22 10:54:39 cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के संगठन विभाग के प्रमुख चाओ लची ने 21 जून को पेइचिंग में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

चाओ लची ने कहा कि वर्ष 2014 में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने भारत की सफल यात्रा की। दोनों देशों के नेताओं ने अधिक घनिष्ठ साझेदार संबंधों के निर्माण पर महत्वपूर्ण आम सहमतियां हासिल कीं। चीन-भारत संबंध लगातार नए मंजिल पहुंच रहे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को आशा है कि भाजपा के साथ मित्रवत संबंधों का विस्तार करते हुए दोनों देशों की जनता के बीच आवाजाही और आदान प्रदान मज़बूत होगा, ताकि दोनों देशों के संबंधों का राजनीतिक आधार मज़बूत किया जा सके।

चौहान ने कहा कि भाजपा दोनों पार्टियों के संबंधों का विकास करने, दोनों देशों के स्थानीय आदान प्रदान व सहयोग को मज़बूत करने और दोनों देशों के बीच वास्तविक सहयोग के दायरे का विस्तार करने में सक्रिय रहेगी।

वहीं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के विदेश संपर्क विभाग के प्रमुख सोंग थाओ ने भी 21 जून को चौहान से मुलाकात की।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040