Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन के साथ आर्थिक संबंधों पर भारतीय अर्थशास्त्री का विचार
2016-06-16 13:40:50 cri

भारत स्थित अस्थाई चीनी कार्यवाहक ल्यू चिनसोंग ने 13 जून को मुंबई में टाटा संस के रणनीतिक सलाहकार, अर्थशास्त्री डॉ निर्मल्या कुमार के साथ मुलाकात की। दोनों ने चीन और भारत, विशेषकर टाटा समूह और चीन के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में चीन में टाटा समूह की बिक्री की राशि 13 अरब 60 करोड़ अमेरिका डॉलर रही। चीन एशिया में टाटा समूह का सबसे बड़ा बाजार है। भविष्य में टाटा ई-कॉमर्स और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में चीनी उपक्रमों के साथ सहयोग मजबूत करेगा।

ल्यू चिनसोंग ने कहा कि चीन आर्थिक सहयोग में टाटा समूह जैसे भारत के मुख्य उद्यमों की अहम भूमिका पर ध्यान देता है और टाटा के साथ सहयोग मजबूत बनाना चाहता है।

(ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040