Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
झारखंड के राज्यपाल से मिले चीनी कौंसल जनरल
2016-05-18 13:24:48 cri

17 मई को कोलकाता स्थित चीनी कौंसल जनरल मा जानवु ने झारखंड की राजधानी रांची में उस राज्य के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की।

मा जानवु ने कहा कि चीन-भारत संबंधों का तेज़ विकास हो रहा है। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहरा है और लोगों के बीच आवाजाही बढ़ रही है। भारत में चीनी कंपनियों के निवेश की स्पष्ट वृद्धि हो रही है। चीन और झारखंड के बीच सहयोग और आदान-प्रदान की अच्छी स्थिति जाहिर होती है।

मुर्मू ने कहा कि भारत और चीन दोनों तेजी से विकास करने वाले देश हैं और दोनों के बीच विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। झारखंड सरकार आर्थिक और समुदायिक विकास को बहुत महत्व देती है। झारखंड सरकार चीन के साथ निवेश और शिक्षा समेत आदि क्षेत्रों में सहयोग करने को तैयार है।

देव

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040