Friday   Jul 25th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मुंबई में चीनी मूल के लोगों के लिए दूसरे कब्रिस्तान की स्थापना शुरु
2016-04-18 10:43:32 cri

मुंबई सरकार ने हाल में चीनी मूल के लोगों के लिए दूसरे कब्रिस्तान की स्थापना के लिए पूंजी निवेश की पुष्टि की। मुंबई में चीनी मूल के लोगों के पहले कब्रिस्तान की स्थापना को सौ साल हो चुके हैं।

नव स्थापित कब्रिस्तान का क्षेत्रफल करीब 800 वर्गमीटर होगा, जो मुंबई के पूर्वी उपनगर में स्थित है। बताया जाता है कि नव कब्रिस्तान मुंबई में रहने वाले चीनी मूल के लोगों का ही नहीं, बल्कि भारत में रहने वाले चीनी मूल के लोगों के लिए भी होगा।

इस खबर पर स्थानीय चीनी मूल के लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। उनके विचार में इससे चीनी मूल के लोगों के प्रति भारत सरकार का सक्रिय रूख जाहिर हुआ। उन्होंने मुंबई सरकार का आभार व्यक्त किया।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040