Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वुहान से मुंबई को कार्गो की सीधी उड़ान शुरु
2016-02-27 16:42:50 cri

पहली मार्च से मध्य चीन के वुहान शहर से भारत के पश्चिमी तटीय और सबसे बड़े व्यावसायिक शहर मुंबई के लिये एक नई उड़ान शुरु की जा रही है। ये विमान खासतौर से माल परिवहन के लिये होगा। इस बात की जानकारी वुहान के नागरिक उड्डयन विभाग ने जारी की।

बी 747- 200 एफ वुहान से मुंबई के लिये सप्ताह में दो दिन उड़ान शुरु करेगा। इस विमान में इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स और निर्माण उद्योग संबंधित उत्पाद होंगे।

बताया जा रहा है कि वुहान शहर से किर्गिज़स्तान के बिश्केक, दिल्ली, कज़ाकिस्तान के अल्माती और ढाका के लिये पहले ही सीधी उड़ानें जारी हैं।

मुंबई चीन के लिये बेल्ट सड़क के नक्शे पर बहुत महत्वपूर्ण शहर है।

(पंकज श्रीवास्तव)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040