Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत में "चीनी पर्यटन वर्ष" का उद्घाटन समारोह आयोजित
2016-01-15 16:56:31 cri

इस महीने की 14 तारिख को नई दिल्ली में भारतीय "चीनी पर्यटन वर्ष" का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। वर्ष 2015 चीन में "भारतीय पर्यटन वर्ष" के आयोजन के बाद यह इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच एक और महत्वपूर्ण आदान-प्रदान गतिविधि है। चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के अनुमान के अनुसार इस वर्ष दोनों देशों के बीच पर्यटन और आदान-प्रदान करने वाले लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक होगी।

भारतीय "चीनी पर्यटन वर्ष" के उद्घाटन समारोह में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में चीन में "भारतीय पर्यटन वर्ष" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्हें आशा है इस वर्ष भारत में "चीनी पर्यटन वर्ष" के अवसर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आवाजाही आगे बढ़ाकर चीन और भारत के बीच और घनिष्ठ साझेदार संबंध के विकास में अधिक जीवनी शक्ति संचार होगी।

भारत चीन का एक महत्वपूर्ण नवोदित पर्यटन बाजार बन गया है। चीन भारत का सबसे तेजी से बढ़ते पर्यटन बाजारों में एक है। पिछले वर्ष भारत ने चीन में पर्यटन वर्ष के सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन किया और चीनी पर्यटकों को इलेक्ट्रॉनिक पर्यटक वीजा की सेवा शुरू की, जिससे भारत की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वर्ष भारत में "चीनी पर्यटन वर्ष" के आयोजन से दोनों देशों के बीच पर्यटन से आदान-प्रदान करने वालों की संख्या का नया रिकार्ड बनने की संभावना है।

(वनिता)

1 2 3
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040