Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
दिल्ली में 24वां विश्व पुस्तक मेला जल्द ही शुरू होगा, चीन प्रमुख अतिथि देश
2016-01-08 11:22:01 cri

दिल्ली में 24वें विश्व पुस्तक मेले की आयोजक समिति ने 7 जनवरी को न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित की। प्रमुख अतिथि देश के रूप में चीन ने ब्रीफिंग में अपनी संबंधित स्थिति से अवगत कराया। चीन पहली बार दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का प्रमुख अतिथि देश बनेगा। इस अवसर पर कुल 81 चीनी प्रकाशन इकाईयां भाग लेंगी, प्रकाशन और संस्कृति से जुड़े सिलसिलेवार आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

पुस्तक मेले में चीन के प्रदर्शनी हॉल का क्षेत्रफल 1200 वर्ग मीटर है। जिसमें 5 हज़ार से अधिक प्रकार की 10 हज़ार से ज्यादा श्रेष्ठ चीनी पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। चीनी प्रतिनिधि मंडल में 81 प्रकाशन विभागों के 255 लोग शामिल होंगे। पुस्तक मेले के दौरान चीनी और भारतीय प्रकाशन जगतों के बीच व्यावसायिक आदान-प्रदान, संगोष्ठी, वार्ता आयोजित किये जाने के अलावा, पुस्तकों का प्रसार, प्रकाशन अधिकार से संबंधित संधि पर हस्ताक्षरित समारोह, चीनी लेखकों की रचनाओं की प्रसार सभा, बातचीत, लेखकों के बीच वार्ता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में चीनी और भारतीय प्रकाशन जगतों के बीच मित्रवत आवाजाही और सहयोग कायम रखे हैं। दोनों देशों के प्रकाशन विभाग एक दूसरे देश में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग लेने में सक्रिय हैं। वर्ष 2010 में भारत पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का प्रमुख अतिथि देश बना था। (श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040