Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रविशंकर बसु जी और चक्रवर्ती जी ने नव वर्ष बधाई दी
2016-01-04 16:23:37 cri

रविशंकर बसु जी  ने सीआरआई हिन्दी विभाग को नव वर्ष बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि साल 2015 बीत चूका है और 2016 में हम प्रवेश कर चुके है। सर्व प्रथम अंग्रेजी नववर्ष के इस सुनहरे वक्त पर मैं और हमारे न्यू हराइज़न रेडियो लिस्नर्स क्लब के सभी सदस्यों की ओर से चाइना रेडियो इंटरनेशनल-हिंदी परिवार के समस्त कर्मचारियों को साथ ही सभी श्रोता मित्रों को ह्रदय से अंग्रेजी नववर्ष-2016 का हार्दिक बधाई देता हूं!

बसु जी आगे लिखते हैं कि मैंने 2016 के आगमन पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग का चाइना रेडियो इंटरनेशनल से बधाई संदेश पुरे मनोयोग से सुना साथ ही गभीर एकाग्रता के साथ आपकी वेबसाइट पर प्रकाशित इस भाषण का टेक्स्ट स्क्रिप्ट भी पढ़ा है। अपने भाषण में चीनी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और विकास के लिए सुधार की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि "वर्ष 2016 चीन के लिए सर्वांगीण खुशहाल समाज के निर्माण के अंतिम दौर का पहला वर्ष है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेश ने स्पष्ट रूप से भावी 5 वर्षों में चीन की विकसित दिशा निश्चित की। हमें अपनी विजय पर पक्का विश्वास है और हमें निरंतर परीश्रम से काम करना चाहिए। नयेपन, तालमेल, हरे, खुले और समान उपभोग वाले विकास वाली विचारधारा का पालन करना चाहिए"। उन्होंने सुधार और खुलेपन के दौरान हुई चीन की शानदार उपलब्धियों की याद दिलाते हुए बेहतर जीवन के लिए मेहनत की आवश्यकता पर बल दिया है,जो सभी के लिए अनुकरणीय है। जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में विजय की 70वीं जयंती पर आयोजित शानदार सैन्य परेड के बारे में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने अपने भाषण में विश्व को एक बार फिर चीन का शांति संदेश दिया और कहा कि चीन 'शांतिपूर्ण विकास के मार्ग' के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा। यह वाकई में अच्छा संदेश हैं। चीनी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा कि समूचे देश की विभिन्न जातियों की जनता के समान प्रयासों से "12वीं पंचवर्षीय" योजना की सफलतापूर्ण समाप्ति हुई, देश में व्यापाक नागरिकों को अधिक लाभ मिला है।5 वर्षों में गरीबी उन्मूलन के साथ एक समृद्ध समाज के निर्माण को पूरा करने की अपनी प्रतिज्ञा को व्यक्त किया है । निश्चित रूप से चीन ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है। यह सच है कि पिछले पांच सालों में चीन गरीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय प्रगति की है।चीन की तेज प्रगति ने गरीबी उन्मूलन के मामले में दुनिया के बाकी देशों को पछाड़ दिया है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष ने एक बार फिर अपने नव बर्ष के संदेश में यही कामना की। चीनी राष्ट्रपति का संदेश विश्व को नई ऊर्जा,नई दिशा देगा। नए साल के मौके पर चीनी राष्ट्रपति का चीन की प्रगति की कम और भविष्य मे नई चुनौतियों का सामना और समाधान पर चर्चा करना यह स्पष्ट संकेत दे रहा था कि चीन प्रगति के और आयाम तय करेगा।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040