Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शांगहाई में"भारतीय सांस्कृतिक सप्ताह"शुरू
2015-11-06 09:55:40 cri

इस साल 17वां शांगहाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव 16 अक्तूबर को शुरू हुआ, जिसमें अब तक विभिन्न जगत के देसी-विदेशी लोग आकृष्ट हुए। मौजूदा महोत्सव के मेहमान देश के रूप में भारत ने पहला सांस्कृतिक सप्ताह आयोजित किया।

शांगहाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव केंद्र और शांगहाई स्थित भारतीय जनरल कॉन्सुलेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय सांस्कृतिक सप्ताह 5 नवंबर को शांगहाई थिएटर में उद्घाटित हुआ, जो 11 नवंबर तक चलेगा। चीन स्थित भारतीय राजदूत अशोक कंठ, शांगहाई स्थित भारतीय जनरल कांसुलर प्रकाश गुप्ता, ब्रिक्स विकास बैंक के अध्यक्ष के.वी. कमाथ समेत कई अतिथियों ने सांस्कृतिक सप्ताह के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

इस वर्ष चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ है। मौजूदा सांस्कृतिक सप्ताह में भारतीय कलाकार चीनी दर्शकों के सामने नृत्य, गीत-संगीत, नाटक और प्रदर्शनी पेश करेंगे।

उद्घाटन समारोह में शांगहाई थिएटर में बॉलिवूड नाच-गान की प्रस्तुति की गई। आने वाले एक सप्ताह में भारतीय ललितकलात्मक रचनाओं की प्रदर्शनी, नृत्य प्रदर्शन और राजस्थान जोशी संगीत दल की म्युजिक सभा आयोजित होगी।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040