चीन और ब्रिटेन करेंगे परमाणु सहयोग
2015-10-22 18:47:00 cri
चीनी जनरल परमाणु ऊर्जा ग्रुप और फ्रेंच विद्युत शक्ति ग्रुप ने 21 अक्टूबर को घोषणा की कि दोनों ने ब्रिटेन के समरसेट काउंटी में हिन्कले पॉइन्ट परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संयुक्त निर्माण और संचालन करने के लिए रणनीतिक निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इसके मुताबिक चीनी जनरल परमाणु ऊर्जा ग्रुप के नेतृत्व में चीनी संयुक्त समूह ने इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजना के 33.5 प्रतिशत शेयर हासिल करेगा और फ्रेंच विद्युत शक्ति ग्रुप 66.5 प्रतिशत हासिल करेगा। दोनों पक्ष एक साथ निवेश करके हिन्कले पॉइन्ट में दो यूरोपीय दाब-जल रिएक्टर का निर्माण करेंगे।
इस समझौते के संपूर्ण होने से ब्रिटेन के साइज़वेल और ब्राडवेल में परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण करने समेत ज्यादा सहयोग करने के लिए एक अच्छा आधार भी बनाया गया।
(दिनेश)









