Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय व्यापारी ने चीन में रक्तदान गतिविधि का आयोजन किया
2015-08-12 11:15:53 cri

भारतीय व्यापारी नीरज ने 9 अगस्त को पूर्वी चीन के च च्यांग प्रांत के श्याओ शिंग शहर में सार्वजनिक रक्तदान गतिविधि आयोजित की। 200 देशी विदेशी मित्रों ने इसमें भाग लिया, जिनमें से 70 प्रतिशत लोग श्याओ शिंग में व्यापार करने वाले भारतीय व्यापारी थे।

इस साल नीरज ने दूसरे सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इस साल के शुरू में एक ल्यूकिमीया बीमारी से ग्रस्त एक लड़की की सहायता के लिए नीरज ने 100 से अधिक भारतियों का गठन कर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया था।

तीस वर्षीय नीरज चीन में 12 साल से रह रहे हैं। वे श्यांग शिंग के ख छ्योग में कपड़े का व्यापार करते हैं।

नीरज ने कहा कि वे इस शहर के विकास के साक्षी हैं। इस शहर से उनका गहरा लगाव है। श्यांग शिंग वासियों ने वहां व्यापार कर रहे भारतियों की बड़ी सहायता की है। उनको याद है कि एक साल पहले एक भारतीय व्यापारी गंभीर रूप से बीमार पड़ा था और उसे रक्त की आपात ज़रूरत हुई थी। उस समय भारतीय व्यापारी की जान बचाने के लिए 76 स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया था।

नीरज ने स्थानीय मीडिया को बताया कि श्याओ शिंग उनके घर जैसा है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040