Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत स्थित चीनी दूतावास में जन मुक्ति सेना की स्थापना दिवस पर उत्सव
2015-07-23 13:12:28 cri

22 जुलाई की रात को भारत स्थित चीनी दूतावास में चीनी सैन्य अधिकारी मेजर जनरल वांग श्याओ जून ने एक सत्कार समारोह आयोजित कर चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 88वीं वर्षगांठ की खुशी मनायी। भारत स्थित चीनी राजदूत लो यू छन और दूतावास के मुख्य अधिकारी, भारतीय सेना के प्रतिनिधि, भारत स्थित विभिन्न देशों के सैन्य अधिकारी और भारत के विभिन्न क्षेत्रों गणमान्य व्यक्ति, भारत में रहने वाले चीनी और चीनी संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें उपस्थित थे।

वांग श्याओ जून ने भाषण देते समय राष्ट्र की स्वतंत्रता और मुक्ति, देश की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने और स्वदेश निर्माण, क्षेत्रीय, विश्व शांति की रक्षा करने में चीनी जन मुक्ति सेना द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में परिचय दिया।

वांग श्याओ जून ने कहा कि वर्ष 2015 में चीन-भारत संबंधों में समृद्ध उपलब्धियां मिली हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की यात्रा की। चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष च्यांग द च्यांग ने भी भारत की सफल यात्रा की। चीन-भारत संबंधों का तेजी से विकास हो रहा है। दोनों देशों के संबंधों के विकास के साथ साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच आदान-प्रदान और सहयोग भी मजबूत हो रहे हैं। ये दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होती मित्रता का प्रतीक है।

चंद्रिमा

1 2
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040