Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
डॉ. दवारकानाथ शान्ताराम कोटनिस की तीसरी बहन का निधन
2015-07-06 15:50:35 cri

गत गुरूवार 2 जुलाई, 2015 की रात सवा ग्यारह बजे चीनी जनता के महान मित्र डॉ. दवारकानाथ शान्ताराम कोटनिस की तीसरी बहन मनोरमा कोटनिस का निधन हो गया। उनकी उम्र 94 वर्ष थी।

यह खबर पाते ही चीन सरकार, भारत स्थित चीनी दूतावास तथा मुंबई स्थित जनरल कौंसुलेट ने प्रथम समय पर शोक प्रकट किया। मुंबई स्थित चीनी कौंसल जनरल चेन शी य्वेन ने चीन सरकार की ओर से कोटनिस के परिजनों के घर जाकर सहानुभूति दी।

डॉ. दवारकानाथ शान्ताराम कोटनिस का परिवार चीनी जनता का महान दोस्त है। डॉ. कोटनिस तथा उन के परिवार जनों ने चीन में फासिज्म-विरोधी युद्ध की जीत और चीन-भारत दोनों देशों की मित्रता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चीनी जनता सदैव उन्हें याद करती है।

चंद्रिमा

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040