Web  hindi.cri.cn
    च्यांग द च्यांग की भारत यात्रा
    2015-06-17 17:12:56 cri

    चांग दे च्यांग और प्रधानमंत्री मोदी बातचीत करते हुए

    भारत के उप राष्ट्रपति और राज्य सभा अध्यक्ष हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष च्यांग द च्यांग ने 13 से 16 जून तक भारत की यात्रा की। दिल्ली में च्यांग द च्यांग ने क्रमशः राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हामिद अंसारी और सुमित्रा महाजन के साथ वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने सुश्री महाजन के साथ चीन-भारत सांसदों के मित्रवत मंच के समापन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया।
    नई दिल्ली में चांग द च्यांग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। गांधी के समाधि स्थल राजघाट में फूलमाला अर्पित की। उन्होंने चीन भारत संबंध समेत कई मुद्दों पर लोकसभा टीवी को इंटरव्यू दिया।
    मुंबई में चांग दे च्यांग ने महाराष्ट्र के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने आशा जताई कि महाराष्ट्र चीन भारत संबंधों के तेज़ विकास का अवसर पकड़ते हुए चीन के संबंधित प्रांतों के साथ आदान प्रदान और सहयोग मज़बूत करेगा।
    14 जून को चांग द च्यांग ने मुंबई में डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस चित्र प्रदर्शनी में भाग लिया और डॉक्टर कोटनिस के रिश्तेदारों से मुलाकात की।
    (श्याओ थांग)

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040