Web  hindi.cri.cn
    मोदी की चीन यात्रा का मुख्य विषय होंगे संस्कृति और अर्थतंत्र
    2015-05-13 16:49:07 cri

    भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 मई तक चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे। यह यात्रा मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद प्रथम चीन यात्रा है और चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की पिछले वर्ष सितम्बर की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच और एक उच्च स्तरीय आवाजाही होगी। मोदी की वर्तमान चीन यात्रा का केन्द्रीय विषय क्या होगा। पेइचिंग विश्वविद्यालय के दक्षिण एशियाई अनुसंधान केंद्र के प्रधान प्रोफेसर चांग चिनख्वेई ने हमारे पत्रकार के साथ साक्षात्कार में कहा कि संस्कृति और अर्थतंत्र मोदी की चीन यात्रा के दो प्रमुख विषय होंगे।

    इस बार मोदी चीन के शीआन, पेइचिंग और शांगहाई की यात्रा करेंगे। शीआन चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की जन्मभूमि है, जहां चीन की प्रचुर संस्कृति दिखायी जा सकती है। पेइचिंग में मोदी स्वर्ग-मंदिर में योग और ताईची की गतिविधियों में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान चीन और भारत युन्नान विश्वविद्यालय के साथ योग अकादमी और शांगहाई के फूतेन विश्वविद्यालय के साथ महात्मा गांधी और भारत का अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने पर हस्ताक्षर करेंगे।

    अर्थतंत्र मोदी की चीन यात्रा का दूसरा मुख्य विषय है। मोदी की वर्तमान यात्रा के दौरान भारत के अनेक प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी साथ में होंगे। वे चीन के पूंजी निवेश, तकनीक, सुयोग्य व्यक्तियों, अनुभवों और उपकरणों को आकर्षित करने की चेष्टा करेंगे।

    भारतीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मोदी की चीन यात्रा के दौरान चीन और भारत 10 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। प्रोफेसर चांग चिनख्वेई ने विश्वास प्रकट किया किया कि भविष्य में चीन और भारत के आर्थिक-व्यापारिक सहयोग में भारी संभावनाएं मौजूद रहेंगी।

    मोदी की चीन यात्रा से पहले उन्होंने अपना वीचैट अकाउंट खोला, जिसने चीनी नेटिज़नों का बड़े पैमाने पर ध्यान आकर्षित किया। प्रोफेसर चांग चिनख्वेई ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी यथार्थ सामाजिक प्रभाव को बड़ा महत्व देते हैं। इस बार मोदी पेइचिंग के छिनह्वा विश्वविद्यालय में भाषण देंगे और चीनी युवकों के साथ फेस टू फेस बातचीत करेंगे।

    गौरतलब है कि वर्तमान चीन यात्रा मोदी की प्रथम चीन यात्रा नहीं है। जब मोदी भारत में गुजरात प्रांत के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने अनेक बार चीन की यात्रा की थी। हमें विश्वास है कि मोदी की आसन्न चीन यात्रा चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी के साथ हाथ मिलाकर सुन्दर भविष्य की रचना करने में नया मील पत्थर बनेगा।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040